न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस टॉप एक्ट्रेस ने दोस्त के साथ सगाई कर शेयर की तस्वीरें, श्रद्धा के साथ इन्हें देख लोग लगाने लगे अटकलें

साउथ इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक वरलक्ष्मी सरथकुमार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब वरलक्ष्मी जीवन की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 1:22:17

2 News : इस टॉप एक्ट्रेस ने दोस्त के साथ सगाई कर शेयर की तस्वीरें, श्रद्धा के साथ इन्हें देख लोग लगाने लगे अटकलें

साउथ इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक वरलक्ष्मी सरथकुमार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब वरलक्ष्मी जीवन की नई पारी शुरू करने को तैयार हैं। शनिवार (2 मार्च) को वरलक्ष्मी ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोस्त निकोलाई सचदेव के साथ सगाई कर ली। वरलक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फैंस के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी।

तस्वीरों में कपल परिवारों के साथ सगाई का जश्न मनाता दिख रहा है। वरलक्ष्मी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सगाई...हंसी-मजाक और हमेशा खुश रहने का वादा।” वरलक्ष्मी रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि निकोलाई ने सफेद कुर्ता पहना था। वरलक्ष्मी की मां राधिका सरथकुमार ने भी एक्स पर सगाई की तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “वरलक्ष्मी और निकलोई को ढेर सारी खुशियां मिले।

उन्होंने परिवार और दोस्तों के बीच मुंबई में सगाई की है। उन्हें आशीर्वाद मिले। हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं।” वरलक्ष्मी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इस साल 'रायन' में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर धनुष हैं, जो लीड एक्टर की भूमिका भी निभाएंगे। वरलक्ष्मी इस साल रिलीज हुई तेजा सज्जा स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’ में दिखी थीं।

श्रद्धा कपूर के साथ जामनगर में दिखे राहुल मोदी, हैं कई फिल्मों के राइटर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम एक बार फिर किसी के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। श्रद्धा हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने जामनगर गई थीं। इस दौरान उनके साथ राहुल मोदी भी थे, जिन पर सभी की नजरें टिक गईं। इसी के बाद से ही उनके लिंकअप की खबरें सामने आना शुरू हो गई हैं।

राहुल और श्रद्धा का नाम पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कपल ने कभी भी इन अटकलों पर कोई बयान जारी नहीं किया। अब पहली बार उन्हें पब्लिकली एक साथ स्पॉट किया गया। बता दें राहुल फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है।

राहुल 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और पिछले साल आई श्रद्धा व रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर हैं। राहुल और श्रद्धा की पहली मुलाकात 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। राहुल से पहले श्रद्धा ने कई सालों तक फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट किया था। इसके बाद साल 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका