न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का खुमार, करण-बिपाशा ने इस अंदाज में किया एक-दूसरे को विश, ये सितारे भी रंग में रंगे

दुनियाभर में आज बुधवार (14 फरवरी) को एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने का त्योहार वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 10:58:13

बॉलीवुड पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का खुमार, करण-बिपाशा ने इस अंदाज में किया एक-दूसरे को विश, ये सितारे भी रंग में रंगे

दुनियाभर में आज बुधवार (14 फरवरी) को एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने का त्योहार वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथी पर प्यार लुटाते हुए फैंस को भी इसका दीदार करा रहे हैं। एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस बिपाशा बसु को कई बैलूंस देकर उन्हें सरप्राइज दिया। इस दौरान उनकी बेटी देवी सो रही थी।

बिपाशा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे मंकी ने मुझे वेलेंटाइन डे के रिचुअल के साथ सरप्राइज कर दिया...एक बहुत ही शांत सेलिब्रेशन! मैं तुमसे प्यार करती हूं।” बिपाशा ने शादी के दौरान अपने मेहंदी समारोह की एक यादगार झलक भी दिखाई। फोटो में बिपाशा पिंक और और पिस्ता कलर के फ्लावर प्रिंट के आउटफिट और करण व्हाइट आउटफिट में दिखे। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए हैं।

बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, “माई फॉरएवर वेलेंटाइन @iamksgofficial. सभी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं! मंकी लव।” करण ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बिपाशा की तस्वीर शेयर कर लिखा, “हमेशा के लिए मेरा वेलेंटाइन... हैप्पी वेलेंटाइन डे मेरे प्यार। मेरे साथ बने रहने के लिए थैंक्यू, आई लव यू।” साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें उपासना, राम चरण और उनकी बेटी कलिन कारा का हाथ दिख रहा है।

राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी पर यूं लुटाया प्यार

पिछले साल एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर व बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने भी रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को विश किया। उन्होंने शिल्पा के साथ सबसे यादगार पलों को जाहिर करते हुए एक वीडियो तैयार किया है। इसमें कपल रोमांटिक पल एंजॉय कर रहा है। राज ने वीडियो के साथ लिखा, “माई क्वीन, माई लव, माई सोल मेट...हैप्पी वेलेंटाइन डे @theshilpashetty आई लव यू#इनफिनिटी।”

शिल्पा ने भी राज की इन फीलिंग्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “ओह... लव यू कुकी।” इस बीच शिल्पा, राज और उनके बेटे वियान और बेटी समिशा वेलेंटाइन डे से ठीक पहले वेकेशन पर रवाना हो चुके हैं। उन्हें मंगलवार (13 फरवरी) रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं, इस मौके पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने पत्नी और दोनों बच्चों संग तस्वीरें शेयर कर कहा है कि यह मेरा वेलेंटाइन है। एक्ट्रेस दिशा पटानी को महकते गुलाबों से भरा गुलदस्ता मिला है। दिशा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम