न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जिंदगी बहुत कीमती है...', सुसाइड के बाद वायरल हुआ वैशाली ठक्कर का ये वीडियो, देख नम हुई फैंस की आंखें

वैशाली ने यह वीडियो तब बनाया था जब उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। वीडियो में वैशाली ठक्कर फैंस से जिंदगी कीमती होने की बात बोल रही हैं। उनका ये वीडियो देख अब फैंस की आंखें नम हो रही हैं। वैशाली की आत्मा को शांति मिलने की लोग दुआ कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Oct 2022 8:43:33

'जिंदगी बहुत कीमती है...', सुसाइड के बाद वायरल हुआ वैशाली ठक्कर का ये वीडियो, देख नम हुई फैंस की आंखें

टेलीविजन एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच में नहीं हैं। वैशाली ने 15 अक्टूबर को इंदौर स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। घटनास्थल से एक्ट्रेस का सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें राहुल नवलानी और उसके टॉर्चर की कहानी लिखी थी। खुशमिजाज और जिंदादिल वैशाली आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेंगी किसी ने सोचा नहीं था। मौत के बाद वैशाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जिंदगी को कीमती बताया था।

यह वीडियो वैशाली इसी साल 20 सितंबर को अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया था। इसका टाइटल था- 'मेरे जैसे जिंदगी की झंड ना करना।' वैशाली ने यह वीडियो तब बनाया था जब उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। वीडियो में वैशाली ठक्कर फैंस से जिंदगी कीमती होने की बात बोल रही हैं। उनका ये वीडियो देख अब फैंस की आंखें नम हो रही हैं। वैशाली की आत्मा को शांति मिलने की लोग दुआ कर रहे हैं।

वीडियो में वैशाली ने कहा था- 'ये जो जिंदगी है ना दोस्त बहुत कीमती है। तुम लोगों ने फालतू की चीजों में जो जिंदगी झंड की हुई है वो बंद कर दो करना। बाहर का ऊटपटांग खाना, एक्स्ट्रीम पार्टियां करना, जरा सी पार्टनर से लड़ाई हुई नहीं कि दारू में डूब जाना देवदास की तरह और अपना लिवर खराब कर लेना'।

वैशाली के मुतााबिक, उन्हें बहुत गंदा वायरस हुआ था। इसकी वजह से उनका Jaundice बिगड़ गया। वैशाली ने बताया था कि उन्होंने वीडियो में फ्लिटर लगा रखा है। उनकी रियल शक्ल फैंस देख नहीं पाएंगे।

वैशाली की मौत के बाद वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कुछ लोग हैरान भी हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा जिंदगी को इतना कीमती बताने वाली वैशाली आत्महत्या कैसे कर सकती है। फैंस को इस बीच ये राहत है कि वैशाली का गुनहगार राहुल नवलानी पकड़ा गया है। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल और उसकी पत्नी दिशा को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

वैशाली ने लिखा था कि राहुल उसे ढाई साल से परेशान कर रहा था। राहुल ने उन्हें इमोशनली और मेंटली टॉर्चर किया था। राहुल वैशाली का पड़ोसी होने के साथ उनका एक्स बॉयफ्रेंड भी था। राहुल दो बार वैशाली की शादी तुड़वा चुका था। वो किसी भी हाल में वैशाली का घर नहीं बसने देना चाहता था। वैशाली की 20 अक्टूबर को शादी होने वाली थी। उसमें भी राहुल ने अडंगा डाला था। जिससे परेशान होकर वैशाली ने मौत को गले लगा लिया और अपने परिवार-फैंस को जिंदगीभर का गम देकर चली गईं।

vaishali takkar,tv actress vaishali takkar suicie,vaishali takkar video,vaishali takkar video viral after suicide,tv entertainment

सुसाइड के बाद से फरार था राहुल नवलानी

पुलिस की राहुल नवलानी से पूछताछ जारी है और उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह इंदौर और देवास के बीच ढाबों में छुपा बैठा था। वैशाली ठक्कर का एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद से ही फरार था। साथ में उसकी पत्नी भी फरार थी। वैशाली के सुसाइड के 4-5 दिन के अंदर ही पुलिस ने अपनी तरकीब से राहुल नवलानी को गिरफ्त में ले लिया। राहुल नवलानी को पकड़ने के लिए इंदौर पुलिस ने एक तगड़ा प्लान बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?