न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अपने दौर की दिग्गज पॉप सिंगर रहीं ऊषा उत्थुप (76) के पति जानी चाको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 10:57:05

दिग्गज पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अपने दौर की दिग्गज पॉप सिंगर रहीं ऊषा उत्थुप (76) के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार (8 जुलाई) को कोलकाता में निधन हो गया। जानी 78 साल के थे। उनके परिजनों ने बताया कि जानी ने अपने घर पर टीवी देखते समय बेचैनी की शिकायत की। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल का दौरा पड़ने से जानी का निधन हो गया।

आज मंगलवार को जानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानी चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। ऊषा और जानी की पहली मुलाकात 70 के दशक में आइकॉनिक ट्रिनकास में हुई थी। दोनों की एक बेटी अंजलि और एक बेटा सनी उत्थुप हैं। बता दें कि जानी, ऊषा के दूसरे पति थे। जानो से पहले ऊषा की शादी रामू अय्यर के साथ हुई थी। शादी के पांच साल के बाद इनके बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे।

एक बार जब ऊषा, रामू के साथ कोलकाता में एक इवेंट के लिए गई थीं, तो वहां उनकी मुलाकात जानी से हुई थी। रामू भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऊषा की बेटी अंजलि ने पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, “अप्पा आप बहुत जल्दी चले गए लेकिन आप जितने स्टाइलिश तरीके से रहते थे। दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी हम आपसे प्यार करते हैं। एक सच्चे सज्जन और दिल से लॉरेंसियन और फाइनेस्ट टी टेस्टर।”

usha uthup,pop singer usha uthup,jani chacko,usha jani,jani chakco death,jani chacko passes away,usha uthup bollywood,bappi lahri,rd burman

ऊषा उत्थुप ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में रखा था कदम

उल्लेखनीय है कि ऊषा को कुछ समय पहले ही संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद ऊषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ऐसे मौके पर मशहूर संगीतकार दिवंगत बप्पी लहरी और एक और दिग्गज संगीतकार दिवंगत आरडी बर्मन को काफी मिस कर रही हैं।

बता दें कि बप्पी और ऊषा ने साथ में मिलकर कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘रंबा हो’, ‘हरी ओम हरी’ और ‘कोई यहां नाचे-नाचे’ शामिल हैं। ऊषा बॉलीवुड की टॉप क्लास सिंगर रही हैं। उनको अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ऊषा ने अलग-अलग भाषाओं में कई गाने गाए हैं। उनके गाने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

ऊषा ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1969 में चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब से की थी। अपनी दमदार आवाज की वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और देशभर में कई बड़े नाइट क्लब्स में गाने का मौका मिला। इस दौरान दिल्ली के एक नाइट क्लब में दिवंगत अभिनेता देव आनंद की नजर ऊषा पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने ऊषा को साल 1971 में आई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क