न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अस्पताल पहंचीं उर्वशी हुईं ट्रॉल, इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, महिला-पुरुष दोनों का होता है यौन शोषण

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (30) अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह फिल्मों से ज्यादा लुक्स और स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 11:52:02

2 News : अस्पताल पहंचीं उर्वशी हुईं ट्रॉल, इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, महिला-पुरुष दोनों का होता है यौन शोषण

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (30) अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह फिल्मों से ज्यादा लुक्स और स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों उर्वशी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बाथरूम वीडियो लीक होने की बात कर रही थी। बाद में सामने आया कि यह उनकी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा था। अब उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह चोटिल दिख रही हैं।

वह किसी अस्पताल के लग्जरी रूम में बाथरोब पहनकर सोफे पर बैठी हैं। उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है, जो एक मशीन से जुड़ा है। इसके जरिए उनका ब्रीदिंग टेस्ट हो रहा है। उर्वशी हाथ में एक लंबी रिपोर्ट पढ़ती दिख रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उर्वशी ने लिखा, “प्लीज मेरे लिए दुआ करें।” हालांकि उर्वशी ने यह नहीं बताया कि उन्हें हुआ क्या है। यह वीडियो देख कई यूजर्स चिंता व्यक्त कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

एक शख्स ने लिखा, “पहली भारतीय महिला जो जरा सी उंगली कटने पर भर्ती हुई है।” दूसरे ने लिखा, “बीड़ी के बंडल का कागज लगा लो थोड़ी देर में सही हो जाएगा।” तीसरे ने लिखा, “उर्वशी, उर्वशी... टेक इट ईजी उर्वशी।” चौथे ने लिखा, “बहन ऑपरेशन के लिए तो डॉक्टर ने नहीं कहा...बताओ जल्दी फिर हम उसी हिसाब से हवन में बैठ जाएंगे।” पांचवें ने लिखा, “ओवरएक्टिंग की दुकान।” छठे ने लिखा, “इतनी चोट तो हम देखते भी नहीं हैं।”

सातवें ने लिखा, “इतना कट तो हर हफ्ते हाउसवाइफ को लगता है किचन में।” आठवें ने लिखा, “ऑक्सीजन भी लेनी पड़ती है उंगली के कटने पर।” उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘घुसपैठिया’ मूवी में देखा गया था। वह अब ‘एनबीके109’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उर्वशी की झोली में एक तेलुगु फिल्म, ब्लैक रोज और ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी है।

एक्ट्रेस सनम शेट्टी ने कहा मलयालम के साथ तमिल इंडस्ट्री की हालत भी खराब

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्रीे में अभिनेत्रियों की हालत बहुत खराब है। वहां महिलाओं के साथ काफी ज्यादा यौन शोषण होता है। जूनियर आर्टिस्टा और क्रू मेंबर्स की हालत बहुत खराब है। इनके साथ जानवरों से ज्यादा खराब बर्ताव किया जाता है।

बता दें मलयालम फिल्मों ने कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं जिनमें दुलकर सलमान, मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। इस बीच तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस ‘बिग बॉस तमिल’ फेम सनम शेट्टी (38) ने भी कॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए हैं। सनम ने कहा कि तमिल इंडस्ट्री में भी महिलाओं के साथ बहुत गलत होता है और मैं ये बात अपने अनुभव से बता रही हूं।

यहां सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरुषों से साथ भी यौन शोषण किया जाता है। आप ना नहीं कह सकते। दरअसल सनम कोलकाता रेप और हत्याो मामले के खिलाफ एक रैली आयोजित करने के लिए पुलिस आयुक्त की परमिशन लेने पहुंची थीं। वहां मीडिया से बात करते हुए सनम ने कहा कि मैं न्यायाधीश और केरल सरकार का महिलाओं के शोषण के सभी मुद्दों को उजागर करने के लिए धन्यवाद करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री