न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी ने बताई बाथरूम वाले वीडियो की सच्चाई, इस फिल्म का 1 साल पूरा होने पर रणवीर ने शेयर की Photos

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी अपनी फिल्मों के साथ ही बयानों और लव लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 7:15:47

2 News : उर्वशी ने बताई बाथरूम वाले वीडियो की सच्चाई, इस फिल्म का 1 साल पूरा होने पर रणवीर ने शेयर की Photos

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी अपनी फिल्मों के साथ ही बयानों और लव लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा बनती हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया, जो उनके बाथरूम का था। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। कुछ यूजर्स ने उर्वशी के इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट तक बताया था। अब खुद उर्वशी ने इसकी सच्चाई बताई। उर्वशी जल्दी ही डायरेक्टर सुशी गणेशन की फिल्म 'घुसपैठिया' फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उर्वशी एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बाथरूम से लीक हुए वीडियो पर बात की। उर्वशी ने कहा कि ये मेरी कोई पर्सनल क्लिप नहीं है। यह मेरी फिल्म ‘घुसपैठिया’ का एक सीन है। रियल लाइफ में मुझे कभी ऐसी किसी सिचुएशन से नहीं गुजरना पड़ा है। ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। उर्वशी के इस खुलासे के बाद फैंस तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'जेएनयू' में देखा गया था, जो इसी साल रिलीज हुई थी। उर्वशी के पास हिंदी फिल्म 'दिल है ग्रे' और तेलुगु फिल्म 'ब्लैक रोज' भी हैं। आपको बता दें कि उर्वशी ने साल 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ थी, जिसमें सनी देओल लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

रणवीर और आलिया की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का एक साल पूरा

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को 1 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर रणवीर ने फैंस के साथ थ्रोबैक फोटो वाली पोस्ट शेयर की है। पहली तस्वीर में रणवीर ने करण को गले लगा रखा है और इसी को वो रॉकी वाली झप्पी की उपमा दे रहे हैं। आलिया इन दोनों की तस्वीर को कैमरे में कैद कर रही हैं। इसके साथ कुछ अन्य फोटो और वीडियो भी हैं जिनमें रणवीर माचो मैन लग रहे हैं।

रणवीर ने इसमें बूमरैंग भी साझा किया है, जिसमें वे करण के साथ नजर आ रहे हैं। एक में करण एक्ट्रेस जया बच्चन को कुछ समझा रहे हैं, तो अन्य में रणवीर, जया के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म से करीब 5 साल बाद करण ने डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। लव स्टोरी पर बेस्ड यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिपलॉक किस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रणवीर के वर्कफ्रंट को देखें तो अब वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। रणवीर की निजी जिंदगी में भी जल्द ही एक बहुत बड़ी खुशी आने वाली है। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण सितंबर में मां बनेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क