न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन को लेकर इस बात का किया खुलासा, अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस

उर्वशी रौतेला हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही उन्होंने कहा था कि उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है। उर्वशी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 11:01:11

उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन को लेकर इस बात का किया खुलासा, अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस

उर्वशी रौतेला हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही उन्होंने कहा था कि उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है। उर्वशी ने फैंस से राय मांगी है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। अब 30 वर्षीय उर्वशी का एक और बयान छाया हुआ है। उर्वशी ने पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को लेकर ऐसी बात कही है, जिस पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा।

दरअसल साल 2012 में उर्वशी ने आई एम शी मिस यूनिवर्स इंडिया में पार्टिसिपेट किया था। इसमें मिस यूनिवर्स में चुनौती पेश करने के लिए भारत की किसी सुंदरी को चुनने का अधिकार सुष्मिता सेन की कंपनी फेमिना इंडिया के पास थे। उर्वशी वह खिताब जीत गई थीं, लेकिन इसके बावजूद वह मिस यूनिवर्स के लिए सलेक्ट नहीं की गई। उर्वशी ने कहा कि 2012 में जब मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया पहली बार जीता तो मिस यूनिवर्स टाइटल के लिए एज लिमिट थी।

हमारे बॉस अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे। उस वक्त एज लिमिट 18 थी और मुझे यह नहीं पता था। मैं जब जीती तो मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने के लिए निर्धारित उम्र से 24 दिन छोटी थी। तब सुष्मिता ने मुझे कहा कि उर्वशी तुम नहीं जा सकती। मुझे ऐसा लगा कि मैं बहुत बड़ी लूजर हूं। मैंने फिर एज लिमिट वाले नियम पर सवाल भी उठाए। इसके बाद मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था।

मैंने साल 2015 में फिर से मिस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जब मैं वहां पार्टिसिपेट करने गईं तो बाकी कंटेस्टेंट्स को लगा कि मैं जज करने आई हूं। वे नहीं चाहती थीं कि मैं पार्टिसिपेट करूं। मुझे ये सब साफ महसूस होता था क्योंकि वहां सारा ग्रुप एक तरफ था और मैं अकेली। लोग कहते थे 12वीं के एग्जाम पास करने के बाद 10वीं के एग्जाम कौन देता है, लेकिन मैंने किया और जीती भी। मैं ही इकलौती लड़की हूं जिसने मिस यूनिवर्स इंडिया का टाइटल 2 बार जीता है।

urvashi rautela,actress urvashi rautela,sushmita sen,miss india universe,miss universe,ram mandir,ayodhya,jnu movie

उर्वशी की फिल्म JNU 5 अप्रैल को होगी रिलीज, राम दरबार में मांगी सफलता की दुआ

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नामी-गिरामी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसमें खेल और फिल्म जगत के कई सितारों का नाम शामिल है। अब उवर्शी रौतेला भी अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचीं। राम मंदिर में उर्वशी करीब आधा घंटा तक प्रभु की मूरत को निहारती रहीं। मंदिर की सुंदरता को देखकर वह भाव-विभोर हो गईं।

पुजारी प्रदीप दास ने भगवान के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद दिया। उर्वशी शुक्रवार (22 मार्च) को अयोध्या पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उर्वशी ने अपनी आगामी फिल्म की सफलता की कामना की। इस दौरान उनकी पूरी टीम भी दिखाई दे रही है। ये झलकियां राम मंदिर के अंदर की हैं जहां वह पीली साड़ी पहने सिर पर पल्ला किए और गले में राम नाम का दुपट्टा डाले दिख रही हैं।

उर्वशी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उर्वशी की फिल्म JNU 5 अप्रैल को थिएटर में आने वाली है। इसे विनय शर्मा ने डायरेक्ट किया है तो प्रतिमा दत्ता के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है। इस फिल्म के पोस्टर आने के बाद इस पर विवाद भी हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम