न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी ने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट सोने से सजा केक, देखें Photos, तृप्ति ने भी शेयर कीं जन्मदिन की तस्वीरें

एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उर्वशी फैंस के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 12:44:32

2 News : उर्वशी ने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट सोने से सजा केक, देखें Photos, तृप्ति ने भी शेयर कीं जन्मदिन की तस्वीरें

एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उर्वशी फैंस के लिए अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उर्वशी आज रविवार (25 फरवरी) को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उर्वशी ने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के साथ जमकर जश्न मनाया। उर्वशी ने 24 कैरेट सोने से सजा केक काटा। इस केक को देख हर कोई हैरान रह गया।

हालांकि उर्वशी हर साल अपना बर्थडे इसी तरह धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने पिछले साल बर्थडे पर हीरे का केक कट किया था, जिसे 24 कैरेट सोने के कप केक से सजाया गया था। उर्वशी ने शनिवार देर रात बर्थडे सेलिब्रेट किया। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें हनी बर्थडे केक कटवाते, उर्वशी को हग करते और सेलिब्रेशन करते दिख रहे हैं। उर्वशी ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने 24 कैरेट का गोल्ड प्लेटेड ये केक 'लव डोज 2' के सेट पर काटा।

दरअसल हनी, उर्वशी के साथ अगला म्यूजिक वीडियो 'लव डोज 2' लेकर आ रहे हैं। उर्वशी ने इसी गाने की शूटिंग के सेट पर जन्मदिन मनाया। उर्वशी लाल रंग की थाई स्लिट ड्रेस, हाथ में ब्रेसलेट, गले में नेकलेस, खुले बालों में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उर्वशी का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में गहरवाल राजपूत खानदान में हुआ था। उर्वशी की पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ साल 2013 में आई तब उनकी उम्र 19 साल थी। इसके बाद 2014 में उर्वशी, हनी के गाने 'लव डोज' में भी नजर आईं। उर्वशी ने ‘हेट स्टोरी 4’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘सनम रे’, ‘द लेजेंड’, ‘पागलपंती’ और ‘स्कंदा’ जैसी फिल्में की हैं।

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस बर्थडे गर्ल तृप्ति डिमरी ने लिखा यह कैप्शन...

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। तृप्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें वह अपने भाई, पैरेंट्स और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ केक कट करके सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। तृप्ति ने शनिवार (24 फरवरी) देर रात तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “यकीनन यह बर्थडे यादगार था। सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रगुजार हूं।”

इसके अलावा तृप्ति ने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं जिसमें वो एक डेकोरेटेड रूम में एंट्री करती और फिर केक कट करती नजर आ रही हैं। तृप्ति ने कुछ हैंड मेड बर्थडे कार्ड्स की झलक भी दिखाई जिन पर हैप्पी बर्थडे मौसी लिखा हुआ है। इसके अलावा तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी उन्हें विश किया। सैम ने तृप्ति के साथ एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।

तस्वीर में दोनों फ्लाइट के अंदर नजर आ रहे हैं। तृप्ति अब कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया-3’ में दिखेंगी। तृप्ति एक्टर विक्की कौशल के साथ ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ और राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म भी कर रही हैं। तृप्ति की पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई ‘लैला मजनूं’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम