न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 मिनट की 1 करोड़ फीस चार्ज करती हैं उर्वशी रौतेला! कियारा-सिद्धार्थ का वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे उर्वशी ने एक मॉडल के रूप में करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Aug 2023 7:14:36

1 मिनट की 1 करोड़ फीस चार्ज करती हैं उर्वशी रौतेला! कियारा-सिद्धार्थ का वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे उर्वशी ने एक मॉडल के रूप में करिअर शुरू किया था और साल 2015 में 'मिस दिवा यूनिवर्स' का खिताब जीतने में सफल रहीं। उर्वशी ने उसी साल 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस बीच उर्वशी फिर से चर्चाओं में आ गई हैं।

दरअसल हाल ही में एक 'Reddit' यूजर ने उर्वशी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी एक्टिंग फीस के बारे में एक रिपोर्टर से बातचीत कर रही थीं। रिपोर्टर ने यह कहकर हर किसी को चौंका दिया कि उर्वशी सर्वाधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं, क्योंकि वह एक मिनट के लिए 1 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। इस दावे पर रिएक्शन देते हुए उर्वशी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हर सेल्फ-मेड एक्टर या एक्ट्रेस को अपने जीवन में यह दिन देखने को मिलेगा।

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "देवी उर्वशी नए पीआर स्टंट के साथ वापस आ गई हैं।" सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बात पर उर्वशी की खिंचाई कर रहे हैं। लोग तरह-तरह की रिएक्शन देकर उनकी हंसी उड़ा रहे हैं। कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है तो कोई का मानना है कि यह सब अनजाने में हुआ है।

जहांगीर आर्ट गैलरी पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के चार्मिंग कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लिए थे। दोनों आपस में बेहद प्यार करते हैं। वे एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। उन्हें अक्सर एक साथ डिनर और मूवी डेट्स पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि इस दफा वे मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में नजर आए।

कपल आर्ट एक्जीबिशन के लिए पहुंचा था। अब सिद्धार्थ और कियारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पेंटिंग्स को देखते नजर आ रहे हैं। जहां सिद्धार्थ ने काली पैंट के साथ मैरून-काली चेकर्ड शर्ट पहनी थी, वहीं कियारा सफेद जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फैन वीडियो देख काफी खुश हो रहे हैं। कुछ दिन पहले सिद्धार्थ और कियारा को रोमांटिक डिनर डेट के बाद एक रेस्तरां से बाहर निकलते समय स्पॉट किया गया था।

सिद्धार्थ आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में दिखाई दिए थे। जल्द ही सिद्धार्थ की एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ आएगी। इसके अलावा वे रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स से OTT डेब्यू भी करने जा रहे हैं। दूसरी ओर, कियारा की पिछली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। कियारा अब राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार