न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्फी जावेद ने पहनी 100 किलो की ड्रेस, TMKOC की इस एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर ही...Video देखें

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम उर्फी जावेद खबरों में रहना पसंद करती हैं। उर्फी का अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस उन्हें हमेशा लाइमलाइट में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 7:00:30

2 News : उर्फी जावेद ने पहनी 100 किलो की ड्रेस, TMKOC की इस एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर ही...Video देखें

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम उर्फी जावेद खबरों में रहना पसंद करती हैं। उर्फी का अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस उन्हें हमेशा लाइमलाइट में रखता है। उर्फी लगातार ऐसी-ऐसी ड्रेस ट्राई करती रहती हैं, जिनके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। अब एक बार फिर उर्फी का अलग अंदाज देखने को मिला, जो हर ओर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। उर्फी शनिवार (13 अप्रैल) को पैपराजी के सामने ऐसा आउटफिट पहनकर आईं, जिसे देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं।

उर्फी की यह ड्रेस कपड़े से बनी है, लेकिन इसका वजन 100 किलो था। उर्फी ने सभी को हैरान कर दिया। इस भारी ड्रेस को पहनने के बाद उर्फी को ट्रक की मदद लेनी पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग उर्फी को पकड़कर ट्रक से नीचे ले जा रहे हैं। इस दौरान उर्फी बोलती हैं कि मुझे रेड कार्पेट पर कोई नहीं बुलाता इसलिए मैंने अपना खुद का रेड कार्पेट बनाया है। इस आउटफिट को बनाने में 2 से 3 महीने का लंबा वक्त लगा और 10-11 लोगों ने मिलकर इसे तैयार किया।

स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उर्फी का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में बताया कि एक्ट्रेस का गाउन 100 किलो वजनी है। उर्फी जल्द ही आगामी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में नजर आएंगी। उर्फी ने कुछ हफ्ते पहले अपने नए शो ‘फॉलो कर लो यार’ की जानकारी दी थी। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जो उनके जीवन पर आधारित है और संदीप कुकरेजा द्वारा निर्देशित है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर चुकीं निधि भानुशाली ने शेयर किया वीडियो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है जो लगभग हर घर में देखा जाता है। इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा को सब पसंद करते हैं। यह करीब 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आज भी ये शो टीआरपी के मामले में सबको तगड़ी टक्कर देता है। इस शो की एक चाइल्ड आर्टिस्ट रही पुरानी ‘सोनू भीड़े’ यानी निधि भानुशाली अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। सीरियल में सीधी सादी दिखने वाली निधि हॉट दिखने लगी हैं। इस बीच निधि का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

निधि ने इस वक्त एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल निधि दुनिया घूम रही हैं। निधि अपनी एडवेंचर ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निधि का यूट्यूब चैनल भी है। इस बीच निधि का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सबको आश्चर्य में डाल रहा है।

निधि ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। निधि एयरपोर्ट पर हैं। इस दौरान निधि एयरपोर्ट पर बैठकर क्रोशिया से अपने लिए रेनबो कलर की टॉप और फिंगरलेस दस्ताने बनाती नजर आ रही हैं। इस ड्रेस का सही नाप भी उन्होंने एयरपोर्ट के बाथरूम में किया। इसके बाद निधि ने उस टॉप को पहना भी। निधि ने कैप्शन में लिखा, ‘आप एयरपोर्ट पर समय कैसे बर्बाद करते हैं?’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष