न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB OTT 3 में दो पत्नियों के साथ पहुंचे अरमान के लिए बोलीं उर्फी, फैंस से घिरीं जान्हवी का वीडियो वायरल

हाल ही JioCinema पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हुआ है। इसमें 16 कंटेस्टेंट्स दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इनमें कई सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 2:11:00

2 News : BB OTT 3 में दो पत्नियों के साथ पहुंचे अरमान के लिए बोलीं उर्फी, फैंस से घिरीं जान्हवी का वीडियो वायरल

हाल ही JioCinema पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हुआ है। इसमें 16 कंटेस्टेंट्स दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इनमें कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हैं। मशहूर यूट्यूबर अरमान शो में अपनी दो पत्नियों कृतिका और पायल के साथ पहुंचे। कई लोग शो में दो पत्नियों के साथ अरमान के शामिल होने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब इस मामले में सोशल मीडियां सेंसेशन और ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने अपनी राय शेयर की है।

अपने अतरंगी स्टाइल के लिए मशहूर उर्फी ने अरमान के समर्थन में आवाज उठाई है। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अरमान की एक तस्वीर लगाई है। इसमें अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ हैं। पोस्ट में उर्फी ने लिखा, “मैं इस परिवार को पिछले कुछ वक्त से जानती हूं और मैं यह बात दावे के साथ कह सकती हूं कि मैं अब तक जितने लोगों से मिली हूं उनमें ये सबसे अच्छे लोग हैं। अगर ये तीनों खुश हैं तो हम कौन होते हैं उन्हें जज करने वाले। बहुविवाह की प्रथा कई सालों से चली आ रही है। ये कुछ धर्मों में अब भी पॉपुलर है। अगर उन तीनों को कोई दिक्कत नहीं तो हम कोई नहीं होते कुछ बोलने वाले।”

एक दिन पहले ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा रहीं टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचर्जी ने अरमान के दो पत्नियों के साथ शो में भागीदारी पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने पोस्ट में सवाल किया था कि शो वालों की आखिर क्या मजबूरी थी जो अरमान मलिक को शो में रखना पड़ा। देवोलीना ने इससे पहले ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित को भी शो में शामिल करने पर एतराज जताया था।

‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा ले चुके एक्टर करण कुंद्रा ने भी अरमान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अरमान धन्य हैं, जो अपनी दोनों पत्नियों संग ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंच गए हैं। यहां लोग एक नहीं संभाल पा रहे हैं और वो दो लेकर आए हैं। वो भी ‘बिग बॉस’ में। कुछ दिन इंतजार करिए, कलेश प्रो मैक्स होने वाला है।

एअरपोर्ट से बाहर आतीं जान्हवी कपूर के साथ सेल्फी के लिए उमड़े लोग

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। फैंस में उन्हें लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। वे जान्हवी की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। अब जब जान्हवी एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तभी कुछ फैंस ने उन्हें सेल्फी के लिए घेर लिया, जिससे एक्ट्रेस काफी असहज हो गईं। फिल्मज्ञान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जान्हवी को कैजुअल कपड़ों में एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा सकता है।

जैसे ही जान्हवी अपना बैग लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं तो लोग उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं। इस दौरान जान्हवी थोड़ी परेशान सी दिखती हैं लेकिन फिर भी वो काफी धैर्य रखते हुए फैंस को सेल्फी देती हैं। जान्हवी ने ऑलिव ग्रीन कलर की कॉटन शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। इसके बाद वो मंगलवार रात अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल होती नजर आईं।

जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो बहुत जल्द वह फिल्म 'उलझन' में एक आईएफएस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी। इसमें रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया भी हैं और इसे जंगली पिक्चर्स ने निर्मित किया है। इसके डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर सुधांशु सरिया हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क