न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिप्पणी पूरी तरह से...मुझे नहीं लगता जेल होनी चाहिए, समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया का उर्फी जावेद ने किया बचाव

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में समय रैना और रणवीर के खिलाफ गिरफ्तारी भी हो सकती है। अब इस पूरे विवाद पर उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने दोनों दोस्तों के बचाव में आवाज उठाई है, और इस मामले को लेकर अपनी राय साझा की है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 1:21:38

टिप्पणी पूरी तरह से...मुझे नहीं लगता जेल होनी चाहिए, समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया का उर्फी जावेद ने किया बचाव

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पिछले कुछ समय से जिस तरह का कंटेंट परोसा जा रहा है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो चुका है। हर महीने, समय रैना के यूट्यूब चैनल पर इस शो के नए एपिसोड्स अपलोड होते हैं और उन्हें कम से कम 2 करोड़ व्यूज मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत से ही इस शो के कंटेंट को लेकर कई यूज़र्स सवाल उठा रहे थे। लेकिन हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने इस शो में शामिल होकर सारी हदें पार कर दी। उन्होंने कंटेस्टेंट से कुछ बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछे, जिसके बाद अब शो के क्रिएटर समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो से जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में समय रैना और रणवीर के खिलाफ गिरफ्तारी भी हो सकती है। अब इस पूरे विवाद पर उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने दोनों दोस्तों के बचाव में आवाज उठाई है, और इस मामले को लेकर अपनी राय साझा की है।

उर्फी जावेद का मानना है कि हालांकि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के पैनल पर कुछ भद्दी टिप्पणियां की गई थीं, लेकिन इसके बावजूद किसी को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। उर्फी का कहना है कि उन्हें ये टिप्पणियां आपत्तिजनक लगीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि किसी को सजा मिलनी चाहिए। उर्फी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अगर आपको किसी से आपत्ति है या उनकी कही हुई बातें बुरी लग रही हैं, तो क्या आप उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं? क्या ऐसा वाकई हो रहा है? मुझे इस बारे में कुछ समझ नहीं आता। समय मेरा दोस्त है और मैं उनके साथ खड़ी हूं। हालांकि, पैनल में शामिल बाकी लोगों द्वारा की गई टिप्पणियां गलत थीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें जेल की सजा मिलनी चाहिए।”

शो का हिस्सा रह चुकी हैं उर्फी

समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में उर्फी जावेद भी हिस्सा ले चुकी हैं। दरअसल, उर्फी इस शो में एक मेहमान जज के तौर पर आई थीं। शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स ने उर्फी के बारे में सार्वजनिक रूप से काफी भद्दे कमेंट्स किए, जिसके बाद उर्फी ने शो बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि, समय रैना के समझाने के बाद उर्फी ने सभी को माफ कर दिया और शो में वापस लौट आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ