न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 15 साल के लड़के ने उर्फी पर किया ऐसा गंदा कमेंट, रितेश-जेनेलिया की फिल्म इस दिन फिर हो रही रिलीज

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम उर्फी जावेद अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस, बोल्ड इमेज और बिंदास बोल के लिए जानी जाती हैं। उर्फी हाल ही में एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 8:31:08

2 News : 15 साल के लड़के ने उर्फी पर किया ऐसा गंदा कमेंट, रितेश-जेनेलिया की फिल्म इस दिन फिर हो रही रिलीज

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम उर्फी जावेद अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस, बोल्ड इमेज और बिंदास बोल के लिए जानी जाती हैं। उर्फी हाल ही में एक अप्रिय घटना की शिकार हो गईं। उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस घटना का खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि हाल ही में जब वह अपने परिवार के साथ बाहर थीं और पैपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे, तब एक 15 साल के लड़के ने उनके साथ बदसलूकी की।

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “कल मेरे और मेरे परिवार के साथ एक बेहद असहज घटना घटी। पैप्स मेरी फोटो ले रहे थे, तभी वहां से कुछ लड़कों का एक ग्रुप गुजरा। उनमें से एक लड़के ने मुझसे चिल्लाकर पूछा, ‘तुम्हारा बॉडी काउंट (कितने लोगों के साथ सोई हो) क्या है?’ उसने यह सबके सामने बोला, जबकि मेरी मां और परिवार के अन्य लोग वहां मौजूद थे।” उर्फी के समर्थकों ने उन्हें मजबूत बने रहने का संदेश दिया है और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनकी प्रशंसा की है। उर्फी को पहले भी ऐसी असहज हरकतों का सामना करना पड़ा है।

दिसंबर 2022 में उर्फी को एक शख्स ने रेप और जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उर्फी इन दिनों 9 एपिसोड्स वाली वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में कमाल कर रही हैं, जिसे सोल प्रोडक्शंस के फाजिला अल्लाना और कामना मेनेजेस ने बनाया है। डायरेक्शन संदीप कुकरेजा ने किया है। उर्फी ने पिछले साल दिबाकर बनर्जी की 'एलएसडी 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

‘तुझे मेरी कसम’ में लीड एक्टर थे रितेश व जेनेलिया, साल 2012 में हुई शादी

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच शानदार कैमेस्ट्री देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वे जहां एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर नोक-झोंक और हंसी-मजाक वाली पोस्ट से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। बहरहाल एक गुड न्यूज ये है कि इस कपल की फिल्म 'तुझे मेरी कसम' 13 सितंबर को 21 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म में रितेश और जेनेलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर के. विजय भास्कर थे, जबकि निर्माण रामोजी राव ने किया था। रितेश ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरी फिल्म सिनेमाघरों में वापस आ रही है। यह फिल्म सिर्फ मेरी पहली फिल्म नहीं थी बल्कि मेरे जीवन में किसी खूबसूरत चीज की शुरुआत भी थी। उन शुरुआती दिनों को फिर से देखना और खास पल को फिर से अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करना बहुत अद्भुत है। 13 सितंबर को आपसे मिलते हैं।

जेनेलिया देशमुख ने कहा कि ‘तुझे मेरी कसम’ मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखती है, क्योंकि इसने फिल्म इंडस्ट्री और रितेश के साथ मेरी जर्नी की शुरुआत की। मैं प्रशंसकों के साथ इस प्रेम कहानी के जादू को फिर से अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। बता दें दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी और उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क