न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के सवाल पर उर्फी-ओरी ने दिया यह जवाब, सोनाक्षी के बाद यह एक्ट्रेस भी करेंगी मुस्लिम से शादी

फैशन दीवा उर्फी जावेद और बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी को कई बार साथ देखा जा चुका है। फैंस को उनकी जोड़ी बेहद पसंद है। हाल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 1:28:30

2 News : शादी के सवाल पर उर्फी-ओरी ने दिया यह जवाब, सोनाक्षी के बाद यह एक्ट्रेस भी करेंगी मुस्लिम से शादी

फैशन दीवा उर्फी जावेद और बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी को कई बार साथ देखा जा चुका है। फैंस को उनकी जोड़ी बेहद पसंद है। हाल ही में फिर से दोनों एक साथ स्पॉट हुए। खास बात ये है कि दोनों ने ही एक-दूसरे संग शादी करने की इच्छा जाहिर की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उर्फी पैपराजी के कैमरे के सामने कहती हैं कि ओरी हां ही नहीं कर रहा, नहीं तो मैं तो कर लूं शादी, क्या करूं मैं? इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि उर्फी पहले ओरी को किस करती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को टाइट हग करते हैं और फिर जब ओरी से पूछा जाता है कि उर्फी से शादी करेंगे, तो वे कहते हैं कि क्यों नहीं, कौन है जो उर्फी से शादी नहीं करेगा? इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। फिर उर्फी वहां मौजूद पैपराजी से कहती हैं कि तुम लोग को बड़ी पड़ी है मेरी शादी की?

इसके बाद वह चली जाती हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब चुटकी ले रहे हैं। भले ही दोनों ने मजाकिया अंदाज में शादी की बात की हो, लेकिन फैंस इसे हकीकत में बदलते देखना चाहते हैं। बता दें कि जब भी उर्फी और ओरी एक साथ नजर आते हैं, तो लोग उनकी शादी की बातें करने लग जाते हैं। दोनों हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं।

‘आशिकाना’ फेम एक्ट्रेस खुशी दुबे ने को-एक्टर जैन इबाद खान के साथ रिलेशनशिप पर कहा...

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब ऐसी खबरें सामने आई हैं कि एक और मशहूर एक्ट्रेस अपने मुस्लिम को-स्टार संग घर बसा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं टीवी शो ‘आशिकाना’ फेम एक्ट्रेस खुशी दुबे और जैन इबाद खान की। खुशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जैन को लेकर खुलकर बात की।

खुशी से जब जैन और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बस यही कहना चाहती हूं कि वो मेरे लिए फैमिली की तरह है, मैं उनके साथ काम करते समय कंफर्टेबल फील करती हूं और हम बहुत क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। हमने साथ में काम किया है और ‘आशिकाना’ के कारण हम दोनों के बीच एक कंफर्ट लेवल है और जैन मेरे बहुत क्लोज लोगों में से एक हैं।

गौरतलब है कि ‘आशिकाना’ में दोनों के किसिंग और रोमांटिक सीन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फरवरी में खुशी ने इंस्टाग्राम पर जैन के गाल पर किस करते हुए फोटो शेयर की थी। तब से उनके रिलेशन में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क