न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना की ‘तेजस’ देख सीएम योगी के आए आंसू, शेयर की Photos, एक्ट्रेस ने सिंगर शुभ पर साधा निशाना

हाल ही एक्ट्रेस कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म ‘तेजस’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत के बाद भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 6:17:49

2 News : कंगना की ‘तेजस’ देख सीएम योगी के आए आंसू, शेयर की Photos, एक्ट्रेस ने सिंगर शुभ पर साधा निशाना

हाल ही एक्ट्रेस कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म ‘तेजस’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत के बाद भी फिल्म दर्शकों के बीच छाप छोड़ने में सफल हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विशेष स्क्रीनिंग पर ये फिल्म देखी। कंगना ने बताया कि फिल्म देखते समय सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए।

उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे हमारा समर्थन करेंगे और राष्ट्रवादियों को फिल्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। तेजस फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित नहीं है। ये फिल्म महिला शक्ति के बारे में है। कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की स्क्रीनिंग और योगी के साथ खुद की तस्वीरें शेयर की है।

कंगना ने लिखा, “आज माननीय मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के लिए एक सैनिक/शहीद के जीवन पर आधारित फिल्म #tejas की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। जैसा कि आप पहली तस्वीर में देख सकते हैं, तेजस के आखिरी सीन में महाराज जी (सीएम योगी) अपने आंसू नहीं रोक सके। एक सैनिक क्या चाहता है।

महाराज जी हमारे सैनिकों का साहस, शौर्य और बलिदान देखकर इतने भावुक हो गए की उनकी आंखें छलक आई। धन्यवाद महाराज जी आपकी प्रशंसा और आशीर्वाद से हम धन्य हो गए।'' सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित इस फिल्म ने सोमवार को 50 लाख रुपए कमाए। फिल्म की चार दिन की कुल कमाई 4.25 करोड़ रुपए हुई है। यह 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

सिंगर शुभ ने किया इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन, कंगना भड़कीं

बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने अब कैनेडियन पंजाबी सिंगर शुभ की आलोचना की है। कंगना ने कथित तौर पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन करने के लिए शुभ पर निशाना साधा है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शुभ ने पंजाब के नक्शे पर इंदिरा की हत्या की तस्वीर और तारीख के साथ हुडी पहनकर लंदन में उनके हत्यारों का महिमामंडन किया।

कंगना ने ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। कंगना ने अपने एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा, “उन लोगों द्वारा एक वृद्ध महिला की हत्या का जश्न मनाना, जिन्हें उसने अपना रक्षक नियुक्त किया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है, लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं और उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर उन लोगों को मार देते हैं जिनकी रक्षा की जानी थी तो यह बहादुरी का नहीं बल्कि कायरता का शर्मनाक कृत्य है।

एक निहत्थी और अनजान बुजुर्ग महिला पर इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर किसी को शर्म आनी चाहिए। एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी, यहां महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है, शुभम जी, शर्म करो!!!” उल्लेखनीय है कि कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। इसमें वह इंदिरा गांधी का ही रोल निभा रही हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका