न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहली बार सलवार सूट में दिखीं उर्फी, स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, इधर-दिवाली पार्टी मिस कर रही है यह एक्ट्रेस

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में हिस्सा लेने के बाद से ही उर्फी जावेद लगातार सुर्खियों में हैं। उर्फी अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 1:44:05

2 News : पहली बार सलवार सूट में दिखीं उर्फी, स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, इधर-दिवाली पार्टी मिस कर रही है यह एक्ट्रेस

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में हिस्सा लेने के बाद से ही उर्फी जावेद लगातार सुर्खियों में हैं। उर्फी अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी चीज से बनी कैसी भी ड्रेस पहनकर सबके सामने आ जाती हैं। उर्फी ऐसे हुलिये वाली फोटो और वीडियो लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालती रहती हैं। इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन उर्फी अपनी हरकतों से बाज नहीं आतीं। फिलहाल उर्फी एक ऐसे रूप में दिखीं, जिस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा।

दरअसल उर्फी अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर घूमने पहुंची हैं। इस दौरान उर्फी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रही हैं। उर्फी ने आज बुधवार (8 नवंबर) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ये फोटो अपलोड कीं। उर्फी चिरपरिचित अंदाज से बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। उर्फी ने पिंक कलर का सलवार सूट पहना है। उर्फी ने वहां भजन कीर्तन सुना और प्रसाद भी ग्रहण किया। फोटो में उनकी छोटी बहन डॉली जावेद भी नजर आ रही हैं।

उर्फी ने कैप्शन में ‘वाहेगुरू’ लिखा है। पिछले दिनों उर्फी ने एक फिल्म से राजपाल यादव द्वारा निभाए गए पंडित के किरदार का लुक कॉपी किया था, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें भरा-बुरा कहते हुए हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो महिलाएं पुलिस की वर्दी पहन उर्फी को अरेस्ट करती हैं। यह एक ब्रांड के लिए पब्लिसिटी स्टंट था।

बेटी की देख-रेख में बिजी हैं स्वरा भास्कर, 23 सितंबर को हुआ था राबिया का जन्म

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस साल दिवाली पार्टी मिस कर रही हैं। स्वरा ने सितंबर में बेटी राबिया को जन्म दिया है, जिसकी वजह से वह पार्टी में शामिल नहीं हो पा रही हैं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पुरानी दिवाली पार्टी की लुक की फोटो शेयर की हैं। साथ में दिखाया है कि वह पजामा में राबिया को संभालती नजर आ रही हैं। स्वरा बेड पर लेटी हुई हैं और राबिया को उन्होंने बाहों में पकड़ा हुआ है।

इसके दौरान वह फोन पर स्क्रॉल करते हुए पुरानी यादों को ताजा रही हैं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा-“मुझे दिवाली के सीजन में फोमो हो रहा है।” साथ में स्वरा ने वीडियो में लिखा-“प्रसवोत्तर मां को याद है, जब वह तैयार होती थी और जगह-जगह जाती थी।” बता दें स्वरा और फहाद अहमद बेटी के जन्म के बाद से काफी खुश हैं। स्वरा ने बेटी की ढेर सारी फोटो शेयर की थी।

उसके जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए स्वरा ने लिखा था-“एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आपके ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया। यह बिल्कुल नई दुनिया है।” स्वरा ने 16 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे