न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्फी जावेद ने की सगाई! वायरल हो रही हैं Photos, इस कॉमेडियन को ऑफर हुई थी भारतीय नागरिकता

उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों यानी अजीबोगरीब ड्रेस सेंस के लिए मशहूर हैं। उनका फैशन स्टेटमेंट हमेशा सुर्खियों में रहता है। उर्फी किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 6:28:13

2 News : उर्फी जावेद ने की सगाई! वायरल हो रही हैं Photos, इस कॉमेडियन को ऑफर हुई थी भारतीय नागरिकता

उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों यानी अजीबोगरीब ड्रेस सेंस के लिए मशहूर हैं। उनका फैशन स्टेटमेंट हमेशा सुर्खियों में रहता है। उर्फी किसी भी चीज की ड्रेस पहनकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर देती हैं। देखते ही देखते ये फोटो या वीडियो वायरल हो जाते हैं। चाहे किसी को ये पसंद हो या न हो यूजर्स कमेंट्स जरूर पास कर देते हैं। खैर अभी हम उर्फी की ड्रेस की जगह फैंस को उनसे जुड़ी एक बहुत खास बात बताने जा रहे हैं। उर्फी ने सगाई कर ली है।

दरअसल आज मंगलवार (3 अक्टूबर) को उर्फी की बहन उरुसा जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने घर के अंदर से एक फोटो शेयर की है, जो चर्चा का विषय बन चुकी हैं। इस फोटो में उर्फी सलवार सूट पहने किसी शख्स के साथ पूजा में बैठी हुई दिख रही हैं। पंडितजी के सामने हवन कुंड प्रज्वलित है और उर्फी पार्टनर के साथ हाथों में हाथ लिए पूजा कर रही हैं।

लड़के का चेहरा छुपा हुआ है लेकिन उर्फी उन्हें रिंग पहनाती हुई दिख रही हैं। उर्फी काले सूट में हैं और सिर पर दुपट्टा ले रखा है। यह सगाई हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक हुई है। हालांकि अभी तक इस बारे में उर्फी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इंटरनेट पर उर्फी और इस मिस्ट्रीमैन की कुछ और फोटो भी वायरल हो रही हैं।

uorfi javed,uorfi engagement,uorfi photo,uorfi dress sense,uorfi fashion,shakeel siddiqui,pakistani comedian shakeel siddiqui,manoj tiwari,kapil sharma

नादिर अली के पॉडकास्ट में पाकिस्तानी कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने किया खुलासा

पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। अब उनका एक और पॉडकास्ट लाइमलाइट में है जिसमें वे कॉमेडियन शकील सिद्दीकी से बातचीत कर रहे हैं। यह पॉडकास्ट करीब सालभर पुराना है।

इस वीडियो में शकील ने कहा कि उन्हें भारत की नागरिकता ऑफर की गई थी लेकिन ना कह दिया। शकील साल 2007 में भारत गए और 2016 में वापस पाकिस्तान आ गए। नादिर ने शकील से सवाल किया गया कि क्या उन्हें किसी ने भारत की नागरिकता ऑफर की। इस पर उन्होंने जवाब दिया, बहुतों ने की। भाजपा के मिनिस्टर थे। एक दफा मनोज तिवारी ने कहा, क्या शकील भाई आ जाओ हिंदुस्तान, हम सब करवा देंगे।

मैंने कहा मैं अपनी मां से वफा नहीं करूंगा तो तुम्हारी मां से कैसे करूंगा। मैंने कहा हम एक-दूसरे की मां का अहतराम करें यही काफी है। हमें दूसरे मुल्क और मजहब का सम्मान करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शकील सिद्दीकी ‘कॉमेडी सर्कस 3’ में काम कर चुके हैं। कपिल शर्मा और भारती सिंह जैसे कॉमेडियन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। शकील ने पॉडकास्ट के दौरान कपिल शर्मा के शो के साथ कुछ और सवालों का भी जवाब दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार