न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्फी जावेद ने ऐसे उड़ाया पूनम पांडे का मजाक, इन सितारों ने भी निकाला गुस्सा, लेकिन इस हस्ती ने किया समर्थन

मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे खुद की मौत की झूठी खबर फैलाकर सबके निशाने पर आ गई हैं। अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ की एक्स कंटेस्टेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 8:22:59

उर्फी जावेद ने ऐसे उड़ाया पूनम पांडे का मजाक, इन सितारों ने भी निकाला गुस्सा, लेकिन इस हस्ती ने किया समर्थन

मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे खुद की मौत की झूठी खबर फैलाकर सबके निशाने पर आ गई हैं। अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी पूनम को लेकर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उर्फी बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे उर्फी ने सोकर उठते ही क्लिक किया है।

उर्फी सफेद चादर में लिपटी हैं और उनके बाल काफी बिखरे हुए हैं। उर्फी ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैलो दोस्तों... मैं मरी नहीं हूं। सिर्फ हैंगओवर को लेकर जागरुकता फैला रही हूं। जब आप ड्रिंक कर रहे होते हैं, आज जिंदा महसूस करते हैं। लेकिन अगले ही दिन। आप मरा हुआ महसूस कर रहे होते हैं। लेकिन आप सही में मरते नहीं हैं।” पूनम में खुद की मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया था। बता दें कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही असल में इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

पूनम की फेक डेथ न्यूज पर अली गोनी, शार्दुल पंडित, दिशा परमार और कई सितारों ने अपना गुस्सा बयां किया है। अली ने इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए लिखा कि आपको ये फनी लगता है। आपका और आपकी पीआर टीम का बायकॉट कर देना चाहिए। हम सभी ने सोचा कि आप सच कह रहे हैं। शर्म करो खुद पर। दिशा ने लिखा, “सही में क्या...आप ऐसे जागरुकता फैलाते हैं। आप ऐसे अपने लिए घटिया पीआर का इस्तेमाल करते हैं। शर्मनाक।”

कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस की पीआर टीम को जेल भेजने की मांग तक कर डाली है ताकी भविष्य में कोई ऐसी फेक डेथ न्यूज न फैला सके। रिद्धि डोगरा ने कहा कि मौत का मजाक बनाना इन्हें जीतने का विचार लग सकता है लेकिन ये एक पैथेटिक विचार है। अदाकारा निक्की तंबोली ने लिखा, “पैसों की चकाचौंध के आगे कुछ लोग इतना नीचे गिर जाएंगे ये देखकर दुख होता है।”

निया शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में कुछ मिलियन फॉलोअर्स होना कोई बड़ी बात नहीं है। अपने स्टारडम का ये लोग इतने सस्ते तरीके से इस्तेमाल करते हैं। आरआईपी स्टारडम। अदाकारा देबिना बनर्जी ने एक लंबी इंस्टा स्टोरी शेयर कर पूनम के इस प्रमोशनल स्टंट की धज्जियां उड़ा दीं।

रामगोपाल वर्मा ने पूनम पांडे के इरादे को बताया बिल्कुल सही, हुए ट्रोल

उर्वशी ढोलकिया ने लिखा, “यह इंडस्ट्री में एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग का सबसे घटिया तरीका तो था ही साथ ही सर्वाइकल कैंसर पर बात करना और जागरुकता फैलाना बहुत अहम है, लेकिन इस तरीके का पब्लिसिटी स्टंट के लिए मौत का सहारा लेना बिल्कुल गलत था. ये घिनौना है!!” सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पूनम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने पूनम को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है।

फिल्ममेकर वर्मा ने लिखा, “हैलो पूनम, इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आपने जो तरीका अपनाया है, लोग उसकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कोई भी आपके इरादों पर सवाल नहीं उठा सकता। आपने ये धोखे से हासिल नहीं किया है, इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। आपकी वजह से सर्वाइकल कैंसर पर अब हर जगह चर्चा हो रही है। आपकी आत्मा भी आपकी तरह ही खूबसूरत है। मैं आपके लंबे और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

इस बयान के सामने आने के बाद यूजर्स वर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। पूनम आज शनिवार (3 फरवरी) को तीन वीडियो और एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने जिंदा होने की खबर दी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने मौत की झूठी खबर क्यों फैलाई। पूनम ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसा किया लेकिन बहुत से लोगों ने कहा कि पब्लिसिटी करो लेकिन मौत की झूठी खबर फैलाना सही नहीं है। पूनम ने फैंस से माफी भी मांगी।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम