Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नी मुकुंदन की एक्शन थ्रिलर मार्को का बजा डंका, BO पर मचाया तहलका, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

हनीफ अदेनी द्वारा निर्देशित उन्नी मुकुंदन और कबीर दुहन सिंह की फिल्म 'मार्को' 2024 की ब्लॉकबस्टर बन गई है, जिसने महज 23 दिनों में दुनिया भर में पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:31:11

उन्नी मुकुंदन की एक्शन थ्रिलर मार्को का बजा डंका, BO पर मचाया तहलका, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

उन्नी मुकुंदन की मलयालम फिल्म 'मार्को' 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है। हनीफ अदेनी द्वारा निर्देशित इस खूनी एक्शन थ्रिलर ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है, जिसने सिर्फ 23 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली बार है जब उन्नी मुकुंदन ने अपने करियर में मील का पत्थर हासिल करते हुए शतक लगाया है और यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने आखिरी हफ्तों में भी दर्शकों को आने पर मजबूर कर रही है। वरुण धवन की बेबी जॉन के साथ प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में भी बेहतरीन कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। बेबी जॉन की जहाँ सिनेमाघरों से विदाई हो चुकी है, वहीं मार्को अभी भी सिनेमाघरों में अपने सफलतम प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं।

'मार्को' ने केरल में 45 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। वहीं हिंदी भाषा में यह फिल्म बेहतरीन कमाई करने में लगी हुई है। जहां फिल्म ने लगभग 12 करोड़ रुपए की कमाई की। खास बात यह है कि 'मार्को' ने उत्तर भारत में अपने पहले दिन सिर्फ 1 लाख रुपए से शुरुआत की, लेकिन बेहतरीन कहानी और दमदार एक्शन सीन्स के कारण इसके कलेक्शन ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। यह 2024 की वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं मलयालम फिल्म है।

उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है। 'मार्को' ने कुल 11.03 करोड़ के साथ 'आडुजीवितम' से 22 गुना ज्यादा कमाई की। इस बीच, इसने बॉक्स ऑफिस पर टोविनो थॉमस की एक्शन थ्रिलर 'अजयंते रैंडम मोशनम' से 1278% अधिक कमाई की।

मार्को' 2019 की फिल्म 'मिखाइल' का स्पिन-ऑफ है। फिल्म में कबीर दुहान सिंह, दुर्वा ठाकर, एंसन पॉल, अर्जुन नंदकुमार, युक्ति तरेजा, अभिमन्यु शम्मी थिलकन, सिद्दीकी, जगदीश और रियाज खान जैसे कलाकार हैं।
'मार्को' की अपार सफलता के बाद, उन्नी मुकुंदन अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा 'गेट-सेट बेबी' में दिखाई देने वाले हैं। विनय गोविंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में निखिला विमल, चेम्बन विनोद, सुरभि लक्ष्मी और अन्य सहित कई बेहतरीन कलाकार हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है और इसमें मुकुंदन को एक हल्की-फुल्की कॉमेडी करते देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका