न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नहीं रहीं ‘उड़ान’ फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी, आया हार्ट अटैक, प्रियंका ने पति-बेटी के साथ शेयर कीं Photos

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 67 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 1:59:46

2 News : नहीं रहीं ‘उड़ान’ फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी, आया हार्ट अटैक, प्रियंका ने पति-बेटी के साथ शेयर कीं Photos

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 67 साल की थीं। दूरदर्शन के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘उड़ान’ से घर-घर में पहचान बनाने वालीं कविता अब हमारे बीच नहीं रहीं। कविता के निधन से फैंस के साथ टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग इस खबर पर सहसा विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी चहेती अदाकारा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कविता ने ‘उड़ान’ में आईपीएस अफसर ‘कल्याणी सिंह’ का रोल प्ले कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के दोस्त एक्टर अनंग देसाई ने कविता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि कविता ने गुरुवार (15 फरवरी) रात को ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह मेरी क्लासमेट थीं जब हम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साथ में पढ़ाई कर रहे थे। हमने साथ में तीन साल पढ़ाई की है। कविता, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, गोविंद नामदेव और मैं एक ही बैच में थे।

कविता के भतीजे अजय सयाल ने भी कुछ जानकारी दी है। अजय ने अपने बयान में बताया कि कविता बीते 3-4 दिनों से अमृतसर के पार्वती देवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनका वहां इलाज चल रहा था, लेकिन कल रात 8:30 बजे अमृतसर के उसी अस्पताल में एक्ट्रेस ने अपनी अंतिम सांस ली। दरअसल कविता कई सालों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कविता का अंतिम संस्कार अमृतसर में ही किया जाएगा। बता दें कि ‘उड़ान’ सीरियल 1989 में एयर हुआ था। कविता ने उस शो को लिखा और डायरेक्ट भी किया था जो कि उनकी बहन कंचन चौधरी की जिंदगी पर बना था। कंचन, किरण बेदी के बाद दूसरी आईपीएस ऑफिसर बनी थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने आज दिखाई वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की झलक

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपने फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने वेलेंटाइन डे के मौके पर पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ कुछ खास फोटो शेयर की हैं। दरअसल प्रियंका ने आज (15 फरवरी) शुक्रवार को पति और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें वेलेंटाइन विश किया है।

इसी के साथ उन्होंने अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है। इन पर फैंस खूब प्यार न्यौछावर कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर छह तस्वीरें और एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें निक और मालती भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट की शुरुआत प्यारे जोड़े की एक लवली और कम रोशनी वाली सेल्फी से हुई। इसके बाद एक क्लिप देखी जा सकती है, जिसमें एक गिटारवादक की शानदार परफॉर्मेंस थी।

आगे एक 'डायर' गिफ्ट बॉक्स की तस्वीर थी, उसके बाद मालती की एक झलक थी, जो कई रंगों की चमक के साथ खेल रही थीं। इस पोस्ट की आखिरी फोटो प्रियंका और निक की शादी की तस्वीर है, जो बेहद दिलकश है। तस्वीर में निक-प्रिंयका को शादी के मंडप में बैठकर निहार रहे हैं। इसी के साथ प्रियंका ने पोस्ट के लिए कैप्शन लिखा, “मेरे हमेशा के लिए वेलेंटाइन। तुम्हारा दिल उस रास्ते को जानता है... उसी दिशा में दौड़ो।”

फोटो में मालती बेहद प्यारी लग रही हैं, जो व्हाइट एंड रेड कलर की ड्रेस में सजी हुई हैं। उनकी ड्रेस पर छोटे-छोटे दिल बने हुए हैं। उनकी फजी टोपी उसकी ड्रेस को परफेक्ट लुक दे रहे थे, जिसमें मोती की डिटेलिंग थी। वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका को पिछली बार वेबसीरीज ‘सिटाडेल’ में देखा गया था, जिसमें वह हैरत-अंगेज एक्शन करती नजर आई थीं। अब जल्द ही प्रियंका ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका