न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल ने वेलेंटाइन डे पर पतियों से मिलने वाले गिफ्ट पर कसा तंज, आलिया पर प्यार लुटाती दिखीं नीतू

बॉलीवुड में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना को मोस्ट लवेबल कपल में से एक माना जाता है। फैंस इन पर बेइंतेहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 11:45:38

2 News : ट्विंकल ने वेलेंटाइन डे पर पतियों से मिलने वाले गिफ्ट पर कसा तंज, आलिया पर प्यार लुटाती दिखीं नीतू

बॉलीवुड में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना को मोस्ट लवेबल कपल में से एक माना जाता है। फैंस इन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। ये दोनों भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के लिए प्यारी-प्यारी नोकझोंक भरी झलकियां शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वेलेंटाइन वीक के चलते प्यार का मौसम चरम पर है। ऐसे में ट्विंकल ने भी एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करने के साथ ट्विंकल ने लिखा, “हो सकता है कि वेलेंटाइन डे की शुरुआत एक प्रयोग के तौर पर हुई होगी। क्रिसमस पर जो गिफ्ट बच गए होंगे उससे किसी ने पैसे कमाने की सोची होगी। ये भी सोचा होगा कि उपहार खरीदने के लिए लोगों को कैसे प्रेरित किया जाए। जर्मन-अमेरिकी दार्शनिक हन्ना एरेन्ड्ट ने एक बार कहा था- एक्सपीरियंस तभी दिखता है जब वो कहा जा रहा हो।

अपने सभी कनज्यूमर के साथ, वेलेंटाइन डे शायद प्यार को और अधिक मजबूत बनाता है। अगर आप उन महिलाओं से पूछें जिनकी शादी को एक दशक हो गया कि उनके पति ने उन्हें इस मौके पर क्या गिफ्ट दिया तो उनका जवाब होगा, हमेशा की तरह सिरदर्द। प्यार रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है फिर वो चाहे मुरझाए हुए लाल गुलाब हो या नहीं। कार्ड्स दो दिलों को दर्शाता है।

इंडियन हसबैंड्स अपनी पत्नियों को बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में उनका सिरदर्द बनना हमारे लिए किसी वेलेंटाइन डे गिफ्ट से कम नहीं है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना व एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल ने कई सालों पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। वह एक मशहूर लेखिका बन चुकी हैं। उनकी किताबों ने बाजार में धूम मचा दी।

आलिया भट्ट और उनकी सास नीतू कपूर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर के लिए साल 2023 शानदार रहा। आलिया को पिछले साल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। साथ ही उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी सफलता हासिल की थी। दूसरी ओर, रणबीर की करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। बहरहाल हम बात कर रहे हैं आलिया और उनकी सास नीतू कपूर की, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसमें रेस्टोरेंट से निकलते हुए आलिया सभी को गाड़ी में बैठा रही होती हैं तभी नीतू अपनी बहू के गाल पकड़कर पुचकारती-प्यार लुटाती दिखाई दीं। नीतू, आलिया को गले लगाती हैं। इसके बाद आलिया सास को बाय बोलती हैं। वीडियो में आलिया की मां सोनी राजदान भी नजर आईं। इस दौरान आलिया ने ग्रीन टॉप और जींस जबकि नीतू ने व्हाइट शर्ट पहनी थी। बता दें कि 'एनिमल' की स्क्रीनिंग के दौरान आलिया व नीतू के बीच कुछ ठीक नहीं लगा था। दोनों एक-दूसरे से नजरें चुराते हुए दूरी मैंटेन कर रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम