न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल ने बॉबी के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात, लंदन से दीपिका-रणवीर का वीडियो हो रहा वायरल

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। वह अब एक मशहूर लेखिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 7:34:22

2 News : ट्विंकल ने बॉबी के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात, लंदन से दीपिका-रणवीर का वीडियो हो रहा वायरल

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। वह अब एक मशहूर लेखिका बन चुकी हैं। उनकी किताबें लोगों को खूब पसंद आती हैं। ट्विंकल को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विंकल अक्सर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं। अब ट्विंकल ने एक पोस्ट की है।

इसमें उन्होंने अपने पहले को-स्टार बॉबी देओल के साथ 3 तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक खास नोट भी लिखा। ट्विंकल और बॉबी ने साथ में साल 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था। दोनों स्टारकिड्स की जोड़ी फैंस के दिलों में बस गई। ट्विंकल जहां दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना व एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी है, वहीं बॉबी के पिता गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हैं। लंबे समय बाद अब ट्विंकल ने बॉबी से मुलाकात की। ट्विंकल ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें से पहली दोनों की हाल ही में हुई मुलाकात की है।

दूसरी और तीसरी फोटो उनकी मूवी ‘बरसात’ के समय की है। ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, “कल और आज कल। सिर्फ पिंकी मासी ही बॉबी देओल की प्रशंसक नहीं हैं, मैं भी उन्हें इतना अच्छा करते देखकर रोमांचित हूं। पुरानी यादें एक मीठा स्वाद देती हैं और हम जो हुआ करते थे, उसे याद करके खुश होना मजेदार था। आपको ये देखकर क्या याद आता है और क्यों, नीचे कमेंट में मुझे बताएं। इस पोस्ट पर बॉबी ने भी रिएक्शन दी है। बॉबी ने कमेंट में दिल वाली इमोजी शेयर की हैं।

बेबीमून एंजॉय करने के लिए लंदन गए दीपिका-रणवीर, एक्ट्रेस सितंबर में बनेंगी मां

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। वह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका ने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ फरवरी में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब कपल लंदन में बेबीमून का लुत्फ उठा रहे हैं। उनका वहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर सामने आए वीडियो में रणवीर ने सफेद धारी वाली ब्लैक पैंट और उस पर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट डाली हुई है। दीपिका स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। उन्होंने शॉर्ट डेनिम पर ओवरसाइज ब्लैक रंग की शर्ट पहनी है। दीपिका ने अपने हाइलाइट बालों को दो पार्ट में खुला छोड़ रखा है। कपल ने सनग्लासेज भी लगाए हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कपल तीन बॉडीगार्ड के साथ लंदन में बेबी मून एन्जॉय कर रहा है।

बता दें दीपिका लंदन आने से पहले मुंबई में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की प्री रिलीज इवेंट में शामिल हुई थीं। अभी तक पता नहीं चला है कि फिल्म में दीपिका का कौनसा किरदार होगा। फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दीपिका और रणवीर को लंदन रवानगी से पहले सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क