न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विंकल खन्ना को जब अक्षय कुमार ने बना दिया था गाय, बचपन में बहन रिंकी खन्ना के साथ करती थीं ये काम

दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया छोड़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 11:15:18

ट्विंकल खन्ना को जब अक्षय कुमार ने बना दिया था गाय, बचपन में बहन रिंकी खन्ना के साथ करती थीं ये काम

दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया छोड़कर लेखन में एक्टिव हैं। वह जब-तब अपने अनुभव फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने एक कॉलम में गुजरे वक्त और अबकी मांओं की तुलना की है। ट्विंकल ने अपना बचपन याद करके लिखा कि मेरी और बहन रिंकी खन्ना की सोशल एक्टिविटी में साधारण सी चीजें थीं।

जैसे पास की गंदी जगह से मुर्गियों का पीछा करना, पास की दुकान में जाकर उधार में मिठाई लेना, कॉन्टेस्ट के लिए सॉफ्ट ड्रिंक गोल्ड स्पॉट के ढक्कन इकट्ठे करना। मेरी मां का मुख्य काम ये था कि हम दोनों अपनी प्लेट की दो रोटियां खत्म करें और हमारी चोटियां ठीक से गुथी हों। आजकल की मांओं को अपने बच्चों का स्क्रीनटाइम कम करना होता है। साथ में ये भी ध्यान देना होता है कि बच्चे को चोट न लग जाए, पहले की मांएं इस बात का जरा भी लोड नहीं लेती थीं।

ट्विंकल ने पहली बार मां बनने का अनुभव भी याद किया और बताया कि उनके पति अक्षय कुमार ने इनडायरेक्टली उन्हें गाय बना दिया था। ट्विंकल ने लिखा कि साल 2002 में मैं पहली बार मां बनीं तो कोई मिलने आया। अक्षय बोले वह नहीं आ सकती क्योंकि दूध दे रही है। अक्षय ने ब्रेस्टफीडिंग को मिल्किंग कहा जिसका मतलब होता है दूध दुहा जाना।

मेरे हॉट लड़की से गाय बनने के ट्रांसफॉर्मेशन पर उसी वक्त मुहर लग गई थी। हमें ब्रेस्टफीडिंग कराना चाहिए, लेकिन झुके हुए ब्रेस्ट नहीं होने चाहिए। हमें उन्हें पोषक खाना खिलाना चाहिए और हमें उनके बचे हुए फूड को खाने से बचना चाहिए ताकि हमारी कमर वैसी ही हो जाए जैसी प्रेग्नेंसी से पहले थी।

twinkle khanna,actress twinkle khanna,Akshay Kumar,twinkle akshay,actor akshay kumar,rinke khanna,akshay cow,dimple kapadia

ट्विंकल और अक्षय के हैं एक बेटा और एक बेटी

ट्विंकल ने लिखा कि एक मॉडर्न मां होने के नाते मुझे हेयर ड्रेसर होने के अलावा थेरपिस्ट, इवेंट प्लानर, स्टाइलिस्ट, एजुकेटर, मोटिवेशनल कोच और न्यूट्रिशनिस्ट भी बनना पड़ता है। ट्विंकल ने अभिनय को अलविदा कहकर साल 2001 में अक्षय के साथ शादी कर ली थी। शादी के ठीक एक साल बाद ट्विंकल ने बेटे आरव कुमार को जन्म दिया था। साल 2012 में उन्होंने बेटी नितारा का स्वागत किया। 'बरसात' (1995) से डेब्यू करने वालीं ट्विंकल को आखिरी बार 'लव के लिए कुछ भी करेगा' (2001) मूवी में देखा गया था। अब वह फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष