न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल ने महिलाओं के लिए आदमी से ज्यादा भूत को बताया सुरक्षित, इस BB कंटेस्टेंट ने खरीदी कार

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने काफी समय पहले एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह लेखिका के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। ट्विंकल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 7:50:56

2 News : ट्विंकल ने महिलाओं के लिए आदमी से ज्यादा भूत को बताया सुरक्षित, इस BB कंटेस्टेंट ने खरीदी कार

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने काफी समय पहले एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह लेखिका के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। ट्विंकल अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से महिलाओं के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। दरअसल पिछले दिनों कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को देखकर सबका गुस्सा फुट पड़ा है। इसके अलावा बदलापुर में स्कूल की बच्चियों के साथ हुई घटना ने भी हिला कर रख दिया।

ट्विंकल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बढ़ते रेप केस और सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बात की है। उन्होंने दो पिक्चर शेयर की। पहली पर लिखा, “क्यों भूत भारतीय स्त्री को नहीं डराते?” दूसरी पर लिखा, “हालांकि भूतों के अस्तित्व को साबित करने के लिए कोई साइंटिफिक एविडेंस नहीं है, लेकिन सबसे आसान एक्सप्लेनेशन ये होगी कि वे मानवीय जरूरत से आते हैं। तितलियों की जगह, आपको उल्टे पैरों वाली चुड़ैल दिखाई देती है।”

ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, “हॉरर फिल्मों में उन डरावनी चीजों की तुलना में कम परेशान करने वाली चीजें होते हैं जिन्हें हम हर दिन अपने आस-पास देखते हैं। अखबारों को देखने पर ये निराशाजनक सच्चाई सामने आती है। कोलकाता में एक डॉक्टर का बलात्कार और हत्या। बदलापुर के एक स्कूल में 2-4 साल के बच्चों का यौन शोषण। बिहार की एक 14 साल की लड़की का बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई क्योंकि उसने 3 बच्चों के पिता का शादी का ऑफर ठुकरा दिया।

मैंने महाराष्ट्र में एक स्केली मॉनिटर छिपकली के साथ बलात्कार करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर भी पढ़ी। मुझे लगता है कि इस देश की महिलाओं के लिए एक अंधेरी- सुनसान गली में भूत का सामना करना एक आदमी से ज्यादा सुरक्षित है।” ट्विंकल ने बताया है कि उनका यह पूरा आर्टिकल टाइम्स ऑफ इंडिया में पढ़ा जा सकता है।

BB OTT 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी ने खरीदी सुजुकी की कार, दिखाई झलक

शिवानी कुमारी ने ‘बिग बॉस OTT सीजन 3’ में अपने देसी अंदाज से लोगों के दिल जीते। उनकी सादगी और प्रतिभा से लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है। शिवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही शिवानी ने नए घर की झलक दिखाई थी और अब एक और बड़ी खुशखबरी साझा की है। शिवानी ने एक ब्रांड न्यू कार खरीदी है, जो उनके जीवन में एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कार के साथ तस्वीरें शेयर की। वह सुजुकी की एक व्हाइट कलर की चमचमाती कार के साथ पोज देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में शिवानी मां के साथ कार के सामने पोज दे रही हैं। फैंस उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बीते दिनों शिवानी ने BB OTT 3 में हिस्सा लेने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवकेश कटारिया के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया था। लवकेश ने उन्हें गिफ्ट में सोने के इयररिंग्स दिए, जिससे शिवानी बेहद खुश नजर आईं।

शिवानी कानपुर (UP) की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह यूट्यूब पर व्लॉग्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। व्लॉग्स में शिवानी अपने गांव की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाती हैं। अपने इन्ही व्लॉग्स की वजह से वो इतनी पॉपुलर हुईं कि ‘बिग बॉस’ तक पहुंच गईं। शो में दीपक चौरसिया के साथ उनका अच्छा बॉन्ड था। इसके अलावा लव और विशाल से भी अच्छी दोस्ती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क