न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-ट्विंकल की बेटी नितारा को मिला था सांवले रंग का ताना, डिंपल का पुराना वीडियो आया सामने

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना के एक बेटा आरव (21) और एक बेटी नितारा (10) हैं। कपल नितारा को लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 12:01:44

2 News : अक्षय-ट्विंकल की बेटी नितारा को मिला था सांवले रंग का ताना, डिंपल का पुराना वीडियो आया सामने

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना के एक बेटा आरव (21) और एक बेटी नितारा (10) हैं। कपल नितारा को लाइमलाइट से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी कम ही पोस्ट करते हैं। हाल ही में ट्विंकल ने नितारा को मिले ताने का जिक्र किया है। ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में खुलासा किया कि एक बार एक रिश्तेदार ने नितारा के स्किन कलर पर ताना मारा और उसकी तुलना आरव से की जो उनसे ज्यादा गोरे हैं।

इस बात से नितारा इस कदर आहत हुई थीं कि उसने स्विमिंग ही छोड़ दी थी। ट्विंकल ने लिखा, “एक समय ऐसा था, जब मेरी बेटी नितारा स्विमिंग सीखना बंद करना चाहती थीं। सांवला रंग उसके लिए अभिशाप बन गया था। वह कहती थी कि मुझे भी भैया जैसे रंग का होना है। एक मूर्ख रिश्तेदार के कमेंट को सुनने के बाद उसने ऐसा कहा। रिश्तेदार ने कहा था कि वह क्यूट है, लेकिन भाई जितनी गोरी नहीं है।

मैंने नितारा को एक किताब दी जिसे पढ़ने के बाद वह उस कमेंट से बाहर आ पाईं। मैंने उसे फ्रिदा काहलो की इलस्ट्रेटेड बायोग्राफी दी। चमकती त्वचा का रंग उसके जैसा ही है, भौंहें बीच में मिलती हैं, एक बहुत ही प्रतिभाशाली महिला एक रोल मॉडल है। इन दिनों वह दावा करती है कि उसे अपने भाई की तरह ज्यादा सनब्लॉक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। वह कहती है कि सफेद रंग हल्का होता है इसलिए यह मेरी टी-शर्ट की तरह जल्दी गंदा हो जाता है। भूरा रंग गहरा होता है, इसलिए यह गंदा नहीं होता।

डिंपल ने बताया, राजेश खन्ना से अलग होने पर ट्विंकल ने कैसे संभाला

एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों साल 1982 में अलग हो गए, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को कभी तलाक नहीं दिया। उनके दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी हैं। अब ब्रूट इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डिंपल का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें डिंपल से सवाल किया जाता है कि परिवार में ज्यादा मां जैसा कौन है?

इस पर डिंपल ने तुरंत ट्विंकल का नाम लिया। इसके बाद डिंपल ने बताया कि राजेश के साथ उनके अलग होने की स्थिति को ट्विंकल ने कैसे हैंडल किया था। डिंपल ने कहा कि ट्विंकल बहुत अच्छी बच्ची थीं। ट्विंकल तब 7-8 साल की होंगी जब मैं राजेश से अलग हुई। और जिस तरह की मैच्योरिटी ट्विंकल ने दिखाई। वो बस मेरी देखभाल करना चाहती थीं।

ट्विंकल मेरी दोस्त जैसी हो गईं थीं। वो मेरी दोस्त जैसी थीं, लेकिन बाद में वो एक मॉन्स्टर मां की तरह बन गईं। बता दें डिंपल जब मात्र 14 साल की थीं तब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने ऋषि कपूर के अपोजिट सुपरहिट मूवी ‘बॉबी’ से करिअर की शुरुआत की थी। 16 साल की उम्र में डिंपल ने राजेश संग शादी रचा ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क