न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ पर ली चुटकी, जेनेलिया पति और बच्चों के साथ इस खास अंदाज में दिखीं

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने 90 के दशक में अपना फिल्मी करिअर शुरू किया था। हालांकि उस समय के सभी बड़े हीरो के साथ कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 8:17:37

2 News : ट्विंकल ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ पर ली चुटकी, जेनेलिया पति और बच्चों के साथ इस खास अंदाज में दिखीं

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने 90 के दशक में अपना फिल्मी करिअर शुरू किया था। हालांकि उस समय के सभी बड़े हीरो के साथ कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। वह अक्षय कुमार के साथ शादी कर फैमिली में बिजी हो गई। उनके दो बच्चे हैं। ऐसा नहीं है कि ट्विंकल अपने फैंस से दूर हो गई हो। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

ट्विंकल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। ट्विंकल ने पिछले साल एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्होंने फिक्शन राइटिंग में मास्टर डिग्री के लिए गोल्डस्मिथ्स, लंदन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है। इसके बाद ट्विंकल ने पिछले महीने बताया कि उन्होंने मास्टर डिग्री पूरी कर ली है। अब एक बार फिर ट्विंकल ने पढ़ाई और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी है।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो खुद की और दूसरी फोटो शैक्षणिक उपलब्धियों की शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है। पहले तो मैं इसे साझा करने में झिझक रही थी। हालांकि इससे पता चलता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और इसे आपको लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोकना चाहिए। मुझे अपने अंतिम शोध के लिए एक डिग्री मिली, जिसे अब गोल्डस्मिथ्स लंदन यूनिवर्सिटी ने पैट कवानाघ पुरस्कार के रूप में प्रदान किया है।

मैं कहना चाहूंगी कि शायद मेरे पुराने दोस्त ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में गलत एक्टर्स को कास्ट कर लिया था। इस पर अक्षय ने लिखा, “बधाई हो टीना, हम सभी को इतना गौरवांवित करने के लिए धन्यवाद।” इसके साथ ही करण ने लिखा, आप पर गर्व है। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के कलाकारों के बारे में भी लिखा कि आप सही हैं, आप शाश्वत स्टूडेंट ऑफ द ईयर हैं।

जेनेलिया डिसूजा ने हैलोवीन डे की तैयारियों को लेकर शेयर की स्टोरी

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भले ही पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उनके पति एक्टर रितेश देशमुख उनके हाथ में पट्टी बांधते दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया ने पहली स्टोरी में लिखा- “रितेश क्या कर रहे हैं।” वहीं दूसरी स्टोरी में उनके बच्चे भी उन्हें जॉइन कर लेते हैं।

जेनेलिया ने लिखा, “बाकी दोनों देशमुख ने भी जॉइन कर लिया है।” शुरुआत में वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जेनेलिया के हाथ में चोट लगी है। कुछ ही देर बाद तीसरी स्टोरी सामने आती है, तो साफ हो जाता है कि उन्होंने हैलोवीन थीम बनाई है। चारों ने खुद को पट्टी से लपेटा हुआ है और फनी फेस बनाकर सेल्फी ली। जेनेलिया ने आखिरी पोस्ट में लिखा- “हैलोवीन टाइम।”

हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाया जाता है। जेनेलिया की इन फोटो और वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'जवान' का बैंडेज लुक अपनाया है। गौरतलब है कि रितेश-जेनेलिया अक्सर इंस्टाग्राम पर फनी पोस्ट शेयर करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार