न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विंकल खन्ना ने 50 साल की उम्र में ली मास्टर्स की डिग्री, पति अक्षय कुमार ने लंबा-चौड़ा नोट लिख ऐसे जताई खुशी

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भले ही लंबे समय से एक्टिंग छोड़ दी हो, लेकिन फिर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। ट्विंकल एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 11:40:03

ट्विंकल खन्ना ने 50 साल की उम्र में ली मास्टर्स की डिग्री, पति अक्षय कुमार ने लंबा-चौड़ा नोट लिख ऐसे जताई खुशी

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भले ही लंबे समय से एक्टिंग छोड़ दी हो, लेकिन फिर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। ट्विंकल एक बेहतरीन राइटर बन चुकी हैं। ट्विंकल ने अब 50 साल की उम्र में मास्टर्स की डिग्री ली है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर ट्विंकल की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटो शेयर कर उन्हें जमकर बधाई दी और उन्हें 'सुपरवुमन' बताया। अक्षय ने ट्विंकल के डेडिकेशन की भी तारीफ की है।

फोटो में ट्विंकल ने ग्रीन कलर की साड़ी और उसके साथ ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन गाउन पहना हुआ है। इसमें अक्षय और ट्विंकल मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स की डिग्री ली है। अक्षय ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “दो साल पहले, जब आपने मुझसे कहा था कि आप फिर से पढ़ाई करना चाहती हो, तो मुझे हैरानी हुई कि क्या सच में आप इसे लेकर सीरियस हो? लेकिन जिस दिन मैंने देखा कि आप इतनी कड़ी मेहनत कर रही हो।

घर और करिअर के साथ-साथ मुझे और पूरी स्टूडेंट लाइफ भी जी रही हो, तो मुझे आश्चर्य हुआ। मुझे पता था कि मैंने एक सुपरवुमन से शादी की है। आज आपके ग्रेजुएशन पर, मैं भी सोचता हूं कि काश मैंने थोड़ी और पढ़ाई की होती, ताकि मेरे पास भी इतने ज्यादा शब्द होते कि मैं आपको बता पाता कि मुझे आप पर कितना गर्व है टीना। बधाई हो और मेरा सारा प्यार।” बता दें कि ट्विंकल ने 'मिसेज फनीबोन्स', 'पजामा आर फॉरगिविंग’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ तथा 'वेलकम टू पैराडाइज' जैसी मशहूर किताबें लिखी हैं।

ट्विंकल ने भी शेयर किया ग्रेजुएशन डे का वीडियो, लिखा...

ट्विंकल ने भी ग्रेजुएशन डे का वीडियो शेयर किया है। ट्विंकल ने लिखा, “और यह रहा ग्रेजुएशन डे। गोल्डस्मिथ्स में मेरा पहला दिन ऐसा लगता है जैसे कल या कई साल पहले की बात हो। एक धूप वाला दिन, एक सुंदर साड़ी और मेरे साथ मेरा परिवार इस दिन को जितना मैंने कभी सोचा था उससे भी अधिक परिपूर्ण बना देता है। एक ऐसा चरण आता है जब बढ़ने का सबसे आसान तरीका क्षैतिज रूप से होता है, लेकिन हमें असंख्य अन्य तरीकों से बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित करना पड़ता है।”

जानकारी के अनुसार ट्विंकल ने उसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है जिसमें उनका बेटा आरव भी पढ़ता है। उनका ये कोर्स अक्टूबर 2023 में ही पूरा हो गया था मगर 16 जनवरी को कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई, जहां सभी छात्रों को डिग्री दी गई। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में ट्विंकल ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के गोल्डस्मिथ्स में फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स की पढ़ाई की शुरुआत की थी। अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग अपने बच्चों को कॉलेज छोड़ने जाते हैं। मैं पत्नी को लंदन यूनिवर्सिटी छोड़ने जा रहा हूं, क्योंकि वह फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स करने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम