न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 की हुईं ट्विंकल खन्ना ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर किया वीडियो, अक्षय कुमार ने ऐसे किया विश

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस, राइटर और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपना 50वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 12:26:42

50 की हुईं ट्विंकल खन्ना ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर किया वीडियो, अक्षय कुमार ने ऐसे किया विश

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस, राइटर और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्विंकल दिवंगत दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। ट्विंकल ने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह समुद्र के अंदर स्नॉर्कलिंग करती दिख रही हैं। अक्षय और उनके दोनों बच्चे आरव व नितारा भी साथ हैं।

ट्विंकल पति को किस करती दिखीं। सभी डाइविंग मास्क और स्विमफिन पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, “अपने 50वें बर्थडे पर जब मैं अपने आस-पास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं, तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं।

लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी का फॉलो करती हूं। चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है बस तैरते रहो। रोमांच कभी खत्म न हो।” बता दें कि ट्विंकल लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हाल ही में ट्विंकल ने चौथी किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' लॉन्च की। ट्विंकल के साथ ही आज उनके पिता का भी जन्मदिन है।

अक्षय और ट्विंकल की शादी के हो चुके हैं 22 साल

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के लिए प्यार भरी पोस्ट शेयर की है। अक्षय ने हल्क के साथ ट्विंकल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मेरे हल्क तुम लंबे समय तक जीती रहो!! अपने ह्यूमर से इतने साल तक हमें हंसाने के लिए धन्यवाद।। भगवान तुम्हारी उम्र में कई और साल जोड़े। जन्मदिन मुबारक हो, टीना।”बता दें कि अक्षय-ट्विंकल की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। उनकी शादी 17 जनवरी 2001 को हुई थी।

ट्विंकल ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'दिल तेरा दीवाना', 'उफ्फ ये मोहब्बत', 'इतिहास', 'जब प्यार किसी से होता है', 'जोरू का गुलाम', 'इंटनेशनल खिलाड़ी', 'बादशाह', 'मेला' जैसी फिल्मों में नजर आईं। ‘कुछ कुछ होता है’ में ट्विंकल को ‘टीना’ का रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। बाद में यह किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पैडमैन' की कहानी ट्विंकल ने ही लिखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम