न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा यह सवाल, आमिर के डीप फेक वीडियो मामले में FIR दर्ज

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक्टर अक्षय कुमार के साथ शादी के बाद बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया था। अब वह एक लेखिका बन गई हैं। ट्विंकल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 2:21:07

2 News : ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा यह सवाल, आमिर के डीप फेक वीडियो मामले में FIR दर्ज

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक्टर अक्षय कुमार के साथ शादी के बाद बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया था। अब वह एक लेखिका बन गई हैं। ट्विंकल ने लंदन यूनिवर्सिटी से फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स किया है। ट्विंकल चार किताबें 'मिसेज फनीबोन्स', 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद', 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' और 'वेलकम टू पेराडाइज' लिख चुकी हैं। ट्विंकल (50) अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ट्विंकल ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाती दिख रही हैं। ट्विंकल ने यह वीडियो उन लोगों के लिए शेयर किया, जिन्हें 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के ऊपर गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगाने से एतराज हैं। वीडियो में ट्विंकल कुछ सैकंड के लिए होठों पर लाल रंग लगा रही हैं। फिर उन्होंने कैमरे की तरफ कुछ इशारा किया।

जब लोग कहते हैं कि 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को ऐसा करना चाहिए, लाल लिपस्टिक मत लगाओ। ट्विंकल ने कैप्शन लिखा, “'क्या आपको इस लिपस्टिक पर उम्र सीमा लिखी दिख रही है।” इसके साथ ही ट्विंकल ने फैंस से सवाल पूछा कि “उन्हें क्या हाल फिलहाल में मेकअप को लेकर कोई सलाह मिली है?” इस पोस्ट के बाद फैंस के कई रिप्लाई आ रहे हैं। देखिए यूजर्स ने किस तरह के कमेंट किए। “मेरा अभी 70वां जन्मदिन है और मैं नहीं रुक रही हूं। आपको या किसी और को क्यों ऐसा करना चाहिए।

आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है, कृपया ऐसा करना जारी रखें। आपको जो करना पसंद है वही करें।”, “मुझे लाल लिपस्टिक पसंद है। मैं बोल्ड प्रिंट पहनती हूं। किसी ने मुझे यह बताने की हिम्मत नहीं की कि मुझे क्या नहीं पहनना चाहिए।”, “मुझे जो एकमात्र अवांछित मेकअप सलाह मिली है, वह यह है कि मैं अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने बालों को रंग लूं, उनके लिए मैं लाल लिपस्टिक की वही उंगली दिखाता हूं जो आपने पकड़ रखी है।”

‘आमिर ने 35 साल के करिअर में कभी किसी राजनीतिक दल का नहीं किया समर्थन’

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपने वायरल डीपफेक वीडियो के कारण चर्चाओं में हैं। यह वीडियो एक राजनीतिक दल का विज्ञापन अभियान था, जिसमें वे उसका प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे। आमिर के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस वीडियो के खिलाफ बयान जारी किया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। खबर है कि आमिर के ऑफिस की तरफ से खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।

मामला 419 (प्रतिरूपण), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आमिर के प्रवक्ता के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अभिनेता ने अपने 35 साल के करिअर में कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया है।

उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को समर्पित किया है। हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल को बढ़ावा दे रहे हैं।

आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही 'सितारे जमीन पर' के साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने लौटेंगे। आमिर फिल्म के माध्यम से एक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। फिल्म डाउन सिंड्रोम पर आधारित होगी। यह साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका