टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते है। इसी कड़ी में जैस्मिन ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बड़े ही कंफ्यूज हो रहे हैं। इस वीडियो में जैस्मिन का धड़ अलग और पैर अलग नजर आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर देख जैस्मिन के फैन और दोस्त हैरान हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में जैस्मिन सोफे पर बैठी हैं, लेकिन बड़े ही अजीब ढंग से। दरअसल सोफे पर जैस्मिन के पैर और धड़ अलग-अलग दिख रहे हैं। यानी पैर सोफे के एक छोर पर हैं, तो धड़ दूसरे छोर पर। वहीं जैस्मिन इस वीडियो में किताब पढ़ती दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है और जैस्मिन बैठे-बैठे ही डांस कर रही हैं। सोफे पर बैठ मस्ती करते हुए वे अचानक ही वहां से उठकर चली जाती हैं, लेकिन उनका पैर वहीं का वहीं रह जाता है। इसे देख जैस्मिन के फैन्स बेहद शॉक्ड हैं। एक्ट्रेस वीडियो शेयर कर इसके कैप्शन में लिखती हैं, 'ऐसा भी होता है'।














