शहनाज गिल ने बैकलेस ड्रेस में बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की आदाओं पर फिदा हुए फैंस
वीडियो में शहनाज गिल साटिन की पिंक कलर की बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही है। पिंक बैकलेस ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपना फोटोशूट भी कराया है, जिसकी झलक आप वीडियो में देख सकते हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 07 Jul 2022 4:32:18
टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में शेयर किया गया उनका एक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल साटिन की पिंक कलर की बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही है। पिंक बैकलेस ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपना फोटोशूट भी कराया है, जिसकी झलक आप वीडियो में देख सकते हैं। पिंक ड्रेस संग शहनाज के स्ट्रेट ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप एक्ट्रेस के लुक को अल्ट्रा ग्लैम बना रहे हैं। इस लुक में शहनाज को जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया। वीडियो में शहनाज के एक्सप्रेशंस, उनका सिजलिंग अवतार और किलर एटीट्यूड फैंस को मदहोश कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में सेनोरिटा गाना चल रहा है। इस गाने पर शहनाज के चार्मिंग अंदाज ने वीडियो को काफी ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया है।