न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेमस टीवी एक्ट्रेस बनीं मां, किया बेटी के नाम का खुलासा, पारस ने आकांक्षा के साथ रिश्ते पर कही यह बात

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी का मजा ले रही हैं। उन्होंने 6 सितंबर को जन्माष्टमी के शुभ दिन पर बेटी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 10:41:39

फेमस टीवी एक्ट्रेस बनीं मां, किया बेटी के नाम का खुलासा, पारस ने आकांक्षा के साथ रिश्ते पर कही यह बात

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी का मजा ले रही हैं। उन्होंने 6 सितंबर को जन्माष्टमी के शुभ दिन पर बेटी को जन्म दिया था। प्रियंका ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में डिलीवरी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इसके लिए सर्जरी करवाई थी। प्रियंका ने कहा कि मैं अपने जीवन की इस नई जर्नी से बहुत उत्साहित हूं। सर्जिकल पेन के बाद भी जब मैंने उसे देखा, तो मैं सब कुछ भूल गई। मैं राधा और कृष्ण की भक्त हूं, इसलिए वह भगवान द्वारा बरसाए गए आशीर्वाद की तरह है।

यह सब कुछ एक नया अनुभव है। मेरी मिश्रित भावनाएं हैं, क्योंकि मुझे बहुत सारा काम, कई बड़े प्रोजेक्ट और कुछ शोज छोड़ने पड़े, क्योंकि मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और मैं एक अच्छी मां बनना चाहती हूं। मैं बेटी को सारा समय और अटेंशन देना चाहती हूं। एक नए पैरेंट के रूप में मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। मेरी मां और सास दोनों मुझे गाइड कर रही हैं।

फिलहाल हम बिटिया को 'राधिका' बुला रहे हैं। हालांकि कागज पर मेरी बेटी का नाम 'व्रामिका' है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने 'दीया और बाती हम', 'मेरी भाभी', 'बड़ी देवरानी', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'तेनाली राम' जैसे हिट शो में काम किया है। उनके पति का नाम रमित है और वे भी एक्टर हैं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं।

tv actress priyanka singh,paras chhabra,akanksha puri,priyanka singh,dia aur baati hum,ramit,priyanka mother,bigg boss ott 2

मेरे नाम का इस्तेमाल कर रही हैं आकांक्षा : पारस छाबड़ा

एक समय पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का रिश्ता खूब सुर्खियां बटोरता था। हालांकि काफी समय पहले ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन एक बार फिर यह रिश्ता चर्चाओं में है। बता दंं कि आकांक्षा अगस्त में खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा थीं। पारस भी बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं। आकांक्षा ने शो में साथी कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा था कि कैसे पारस के साथ उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं हुआ।

अब पारस ने इस पर रिएक्ट किया है। पारस ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरा आकांक्षा के साथ रिश्ता 3-4 साल पहले ही खत्म हो गया था। मैं कभी भी अपनी एक्स के बारे में बात नहीं करता क्योंकि मैं मानता हूं कि मेरी तरफ से सब कुछ खत्म हो गया है। जब मैं आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में था तो उसने कभी भी अपना पैसा मुझ पर खर्च नहीं किया।

मेरे हिसाब से वह काफी चालाकी कर रही हैं। यहां तक कि शो पर भी उसने शुरू में कहा था कि वह जैद हदीद के करीब नहीं जाना चाहती थीं और बाद में उसने उसे ही किस कर लिया। वह मेरा और हमारे नाम का इस्तेमाल कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका