न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृप्ति डिमरी ने शेयर किया यह वीडियो तो रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दी ऐसी रिएक्शन, राखी का वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी 'एनिमल' फिल्म के बाद से ही लाइमलाइट में हैं। तृप्ति का रोल भले ही छोटा था, लेकिन वह ऑडियंस का ध्यान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 8:21:08

2 News : तृप्ति डिमरी ने शेयर किया यह वीडियो तो रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दी ऐसी रिएक्शन, राखी का  वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी 'एनिमल' फिल्म के बाद से ही लाइमलाइट में हैं। तृप्ति का रोल भले ही छोटा था, लेकिन वह ऑडियंस का ध्यान खींचने में सफल रहीं। इसके बाद से तृप्ति के फैंस की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। लोग उन्हें ‘नेशनल क्रश’ बता रहे हैं। अब तृप्ति ने एक मनमोहक वीडियो जारी किया है। तृप्ति ने आज गुरुवार (28 दिसंबर) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन का लुत्फ उठाते हुए एक वीडियो शेयर किया।

इसमें तृप्ति मौसम का मजा लेती दिख रही हैं। वह पहाड़ों व झरनों के बीच प्रकृति के करीब नजर आ रही हैं। क्लिप में खूबसूरत पहाड़ों की झलक भी है। कैप्शन में तृप्ति ने लिखा,“झरने के रंगों में सांसें लीजिए।” तान्या के इस वीडियो पर उनके कथित प्रेमी मॉडल से बिजनेसमैन बने सैम मर्चेंट ने भी रिएक्ट किया है। सैम ने कमेंट में लिखा, “खूबसूरत।” कुछ फैंस उन्हें ‘भाभी 2’ कहकर बुला रहे हैं, तो कुछ उनके वीडियो को मस्त बता रहे हैं।

कहा जा रहा है कि तृप्ति, सैम को डेट कर रही हैं। पिछले दिनों तृप्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक फोटो में वह सैम के साथ थीं। सैम के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वे गोवा स्थित 'वाटर्स बीच लाउंज एंड ग्रिल' के फाउंडर हैं। तृप्ति अब एक्टर विक्की कौशल के साथ फिल्म में नजर आएंगी।

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में खुद को बताया बैंकरप्ट

राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक तो उनका बेबाक और बिंदास अंदाज उन्हें लाइमलाइट में लाता है तो दूसरा उनका निजी जीवन भी घटनाओं से भरा हुआ है। ऐसे में उन्हें मीडिया ‘कन्ट्रोवर्सी क्वीन’ की उपमा दे चुका है। अब राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि वे बैंकरप्ट (दीवालिया) हो गई हैं।

यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही। मीडिया हाउस ‘फिल्मज्ञान’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राखी से सवाल पूछा गया कि इस समय आपके पास कोई काम नहीं है तो आपका गुजारा कैसे हो रहा है? इसके जवाब में राखी ने कहा, “मौजूदा समय में मैं एकदम बैंकरप्ट हूं। मेरे पास आज के समय में सोर्स ऑफ इनकम के नाम पर कुछ भी नहीं है। मेरा पति आदिल दुर्रानी सारे पैसे लेकर चला गया।

मैं उम्मीद करती हूं कि कोर्ट मुझे मेरे पैसे वापस दिला दे और तलाक भी। ताकि आने वाले समय में मैं एक अच्छे लड़के से शादी कर सकूं।” उल्लेखनीय है कि राखी का लंबे समय से आदिल के साथ विवाद चल रहा है। आदिल जेल भी जाकर आ चुका है। राखी ने आदिल पर मारपीट और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम