न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस हीरो के साथ रोमांस करती दिखेंगी तृप्ति, वीडियो में रणबीर को घूरने के सवाल पर दिया यह जवाब

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की प्रमुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 12:19:43

2 News : अब इस हीरो के साथ रोमांस करती दिखेंगी तृप्ति, वीडियो में रणबीर को घूरने के सवाल पर दिया यह जवाब

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की प्रमुख भूमिकाएं हैं। हालांकि एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी छोटे रोल के बावजूद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तृप्ति ने ‘जोया’ का रोल किया है। वह रणबीर संग बोल्ड सीन देती नजर आईं। तृप्ति के फैंस को बता दें कि उनकी अगली फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ है।

फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्की कौशल हैं। इस फिल्म की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इसमें विक्की-तृप्ति डिमरी शूटिंग लोकेशन पर हैं। कुछ तस्वीरों में तृप्ति, विक्की की बाहों में दिख रही हैं। तृप्ति ने येलो ड्रेस पहनी है। कुछ फोटो में दोनों बातचीत कर रहे हैं। ये तस्वीरें पिछले साल जून की हैं।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे फरवरी 2024 में रिलीज कर दिया जाएगा। अभी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। हाल ही में ये अफवाह भी उड़ी कि संदीप ने तृप्ति को एक और फिल्म ‘स्प्रिट’ के लिए चुन लिया है जिसमें प्रभास लीड रोल मे हैं। हालांकि जब तृप्ति से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,“नहीं ऐसा कुछ नहीं है।”

tripti dimri,actress tripti dimri,animal movie,ranbir kapoor,vicky kaushal,prabhas,tripti ranbir,tripti video

रणबीर ठीक मेरे सामने किसी से बात कर रहे थे : तृप्ति

‘एनिमल’ की रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। अब उस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तृप्ति की नजरें रणबीर को घूरती हुई नजर आईं। इस बारे में जब तृप्ति से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोग स्क्रीनिंग पे थे और फिल्म की पूरी कास्ट का शूट करना था।

वे चाहते थे कि ‘एनिमल’ की पूरी कास्ट एक साथ हो। लोग बातें कर रहे थे और रणबीर ठीक मेरे सामने किसी से बात कर रहे थे। इसलिए अगर कोई मेरे सामने किसी से बात कर रहा है, तो जाहिर है कि आप उस व्यक्ति को ही देखेंगे। अगर आप ध्यान देंगे, तो मैं हाथ रगड़ रही थी। वास्तव में मेरे पिता ने पूरी फुटेज देखने के बाद मुझे फोन किया। फोन पर उन्होंने कहा, 'क्या आप घबराई हुई थीं?' मैंने कहा, 'हां... आपको कैसे पता चला?'

उन्होंने कहा, 'तुम अपने हाथ मल रही थी। मुझे पता है, जब तुम घबराती हो तो हाथ रगड़ती हो।'... तो, मैं वास्तव में घबरा गई थी और खासकर जब आप रणबीर जैसे लोगों के साथ खड़े होते हैं, तो आपका घबराना लाजमी है, है ना? और मुझे लगता है कि वह मेरे सामने खड़े थे, किसी से बात कर रहे थे ऐसे में आपको यह एहसास भी नहीं होता कि आप कहां देख रहे हैं, क्या देख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे