न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक की इस फिल्म से कियारा की छुट्टी कर तृप्ति ने की एंट्री, ‘डॉन 3’ में विलेन के रोल पर बोले इमरान

एक्टर कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 8:19:45

2 News : कार्तिक की इस फिल्म से कियारा की छुट्टी कर तृप्ति ने की एंट्री, ‘डॉन 3’ में विलेन के रोल पर बोले इमरान

एक्टर कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में कार्तिक ने फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन के होने की जनकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बीच फिल्म में कार्तिक के अपोजिट एक्ट्रेस कौन होगी, इसे लेकर भी दुविधा बनी हुई थी। आज बुधवार (21 फरवरी) को कार्तिक और मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठा दिया।

कार्तिक ने बड़े ही रहस्यमय अंदाज में इसकी जानकारी दी है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का चेहरा छिपाकर पजल वाली तस्वीरें शेयर कीं और फैंस से नाम का अंदाजा लगाने के लिए कहा। उन्होंने कैप्शन में यूजर्स से 'इस भूल भुलैया को सॉल्व' करने के लिए कहा, जिसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने चेहरा रिवील कर दिया। ये एक्ट्रेस हैं ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी।

इसका मतलब है कि इस बार कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी के बजाय तृप्ति नजर आने वाली हैं। कार्तिक ने तृप्ति की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “भूल भूलैया की दुनिया में आपका स्वागत है।” बता दें कि तृप्ति ने पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ से खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। वह नेशनल क्रश बन गईं।

tripti dimri,actress tripti dimri,kartik aaryan,actor kartik aaryan,bhool bhulaiyaa 3 movie,don 3 movie,farhan akhtar,emraan hashmi

इमरान हाशमी ने इंस्टा स्टोरी पर ‘डॉन 3’ को लेकर की स्थिति साफ

इन दिनों मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' चर्चाओं में छाई हुई है। हाल ही में ‘डॉन 3’ की लीड एक्ट्रेस का ऐलान हुआ है। कियारा आडवाणी एक्टर रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। विलेन के रूप में पिछले कई दिनों से एक्टर इमरान हाशमी का नाम सामने आ रहा था। इमरान पिछले साल सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में खतरनाक विलेन के रोल में दिखे थे। अब इमरान ने डॉन 3 को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “उन फैंस और जर्नलिस्ट के लिए जो पूछ रहे हैं, ‘मैं कभी भी डॉन 3 का हिस्सा नहीं था। मुझे कभी भी फिल्म ऑफर नहीं की गई।’ उल्लेखनीय है कि इमरान वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, मौनी रॉय, श्रिया सरन, महिमा मकवाना और राजीव खंडेलवाल नजर आएंगे।

ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 8 मार्च को रिलीज होगी। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार इसके डायरेक्टर हैं। इसे करण जौहर के प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है। इसके अलावा इमरान के पास साउथ की फिल्म ‘जी 2’ भी है, जिसमें अदिवी शेष और बनिता संधू लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम