न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक

टॉक्सिक ने दूसरे दिन 36.40 करोड़ की नेट कमाई की। जानें आवारापन 2, इरुमुडी और विश्वनाथ एंड सन्स का गुरुवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कुल कमाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 28 Aug 2026 7:57:54

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक

गुरुवार, 27 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज ‘टॉक्सिक’ का असर साफ नजर आया। यश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग दर्ज की थी। दूसरे दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ने भारत में 36.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं पहले से सिनेमाघरों में चल रही ‘आवारापन 2’, ‘इरुमुडी’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में भी दूसरे गुरुवार को सुस्ती देखने को मिली।

‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन कैसा रहा प्रदर्शन?

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन 22,629 शो के जरिए भारत में 36.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। पहले दिन के 101.10 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म का भारत में दो दिनों का नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म का भारत में दो दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 164.50 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों में दूसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह दो दिनों में ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

‘आवारापन 2’ की कमाई पर दिखा असर

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ‘टॉक्सिक’ की एंट्री के बाद इसके दैनिक कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने पहले सप्ताह में 113.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद 10वें दिन 8.75 करोड़, 11वें दिन 2.75 करोड़, 12वें दिन 3.75 करोड़ और 13वें दिन 90 लाख रुपये की नेट कमाई हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भारत में 1,085 शो से 0.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही 14 दिनों में भारत में इसकी कुल नेट कमाई 144.25 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 171.90 करोड़ रुपये और विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.80 करोड़ रुपये बताया गया है।

‘आवारापन 2’ का 14 दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 203.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘इरुमुडी’ भी सिंगल डिजिट में सिमटी

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ की कमाई भी गुरुवार को धीमी रही। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 2,400 शो से भारत में 6.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 106.95 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों में सातवें दिन 0.65 करोड़ रुपये की कमाई के बाद ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 17.90 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का सात दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 124.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 14वें दिन कितने कमाए?

सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के कलेक्शन में भी दूसरे गुरुवार को गिरावट रही। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन भारत में 1,414 शो से 1.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

फिल्म का भारत में 14 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 109.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 126.30 करोड़ रुपये बताया गया है। ओवरसीज में 14वें दिन फिल्म ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 61.25 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 187.55 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब