न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!

यश की टॉक्सिक ने A सर्टिफिकेट के बावजूद पहले दिन ₹101.10 करोड़ का भारत नेट कलेक्शन किया। जानें फिल्म की ओपनिंग और ₹400 करोड़ के अनुमान की पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 27 Aug 2026 9:43:45

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!

A सर्टिफिकेट को आमतौर पर बॉक्स ऑफिस के लिहाज से किसी फिल्म के लिए चुनौती माना जाता है, क्योंकि 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शक उसके टिकट नहीं खरीद सकते। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा ने ऐसी कई फिल्मों को देखा है, जिन्होंने वयस्क प्रमाणपत्र के बावजूद टिकट खिड़की पर जबरदस्त कारोबार किया। रणबीर कपूर की एनिमल ने A रेटिंग के बावजूद जिस तरह की ओपनिंग हासिल की, उसने इस धारणा को काफी हद तक बदल दिया। इसके बाद रणवीर सिंह की धुरंधर ने भी बड़े पैमाने पर शुरुआत करते हुए साबित किया कि जब स्टार पावर, प्रचार और दर्शकों की उत्सुकता एक साथ काम करती है तो A सर्टिफिकेट कमाई के रास्ते में बड़ी बाधा नहीं बनता।

अब यश की ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ ने इस सिलसिले को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में ₹101.10 करोड़ नेट का कारोबार कर लिया। 24,579 शो से हासिल यह आंकड़ा फिल्म की जबरदस्त शुरुआत को दिखाता है। भारत में इसका ग्रॉस कारोबार करीब ₹120.75 करोड़ रहा, जबकि विदेशों से करीब ₹20 करोड़ ग्रॉस आने के बाद पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग ₹140.75 करोड़ बताया गया है। हालांकि इस कारोबारी सफलता में पूरे दिन में सिनेमाघरों में बढ़ी हुई दरों का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है।

सबसे खास बात यह है कि A सर्टिफिकेट मिलने और 3 घंटे से अधिक लंबी फिल्म होने के बावजूद टॉक्सिक ने पहले दिन ही ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह यश की फिल्म ने रणबीर कपूर की एनिमल और रणवीर सिंह की धुरंधर के पहले दिन के भारत नेट कारोबार को पीछे छोड़ते हुए एक नया स्तर बनाया है। हालांकि 2026 में रिलीज हुई धुरंधर 2 का शुरुआती आंकड़ा इससे बड़ा रहा है, लेकिन एक बात जरूर कही जा सकती है कि टॉक्सिक ने यह उपलब्धि किसी फिल्म के सीक्वल के तौर पर नहीं की है। इसलिए टॉक्सिक को इस समय सबसे बड़ी ओपनिंग वाली भारतीय फिल्म कहना सही होगा।

अब बॉक्स ऑफिस की असली कहानी शुरू होती है। बुधवार को ₹101.10 करोड़ की ऐतिहासिक शुरुआत करने के बाद गुरुवार से रविवार तक फिल्म का कारोबार किस तरह चलता है, यही तय करेगा कि टॉक्सिक महज बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनकर रह जाती है या फिर पहले सप्ताह में ही बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड खड़ा करती है।

पहले दिन की कमाई ने बना दिया बड़ा आधार

‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग को केवल एक सामान्य स्टार-फिल्म की ओपनिंग मानना सही नहीं होगा। यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उनकी पिछली बड़ी रिलीज ‘KGF: Chapter 2’ थी, जिसने उन्हें भारतीय स्तर पर एक बड़े पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित किया। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर दर्शकों में पहले से ही भारी उत्सुकता थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी इस उत्साह का संकेत दिया था। रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग ₹58 करोड़ से अधिक पहुंच गई थी और इस मामले में उसने 2026 की ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया था।

रिलीज के दिन पहले शो से ही फिल्म को मजबूत प्रतिक्रिया मिली। सिनेमाघरों में चाहे वो मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन वहाँ पर यश के प्रशंसकों की भारी मौजूदगी दिखाई दी और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया कारोबार में तेजी आती गई। हालांकि फिल्म को लेकर समीक्षकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। समीक्षकों ने यश की स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन और फिल्म की भव्यता की सराहना की, तो दूसरी तरफ कहानी, लंबाई और कुछ दृश्यों को लेकर आलोचना भी की। यही वजह है कि अब अगले चार दिन बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं।

गुरुवार को आएगी बड़ी गिरावट, लेकिन आंकड़ा फिर भी मजबूत रहेगा

पहले दिन ₹101.10 करोड़ कमाने के बाद गुरुवार को कारोबार में गिरावट आना स्वाभाविक है। बुधवार को फिल्म को रिलीज का शुरुआती उत्साह, यश के प्रशंसकों की भीड़ और छुट्टी से जुड़ा लाभ मिला। गुरुवार को यह परिस्थितियां कुछ सामान्य होंगी। अनाधिकृत तौर पर बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि अगर फिल्म दूसरे दिन ₹60 करोड़ के आसपास कारोबार करती है तो इसे कमजोर प्रदर्शन नहीं माना जाना चाहिए। बल्कि ₹100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग के बाद ₹55-60 करोड़ का कारोबार यह संकेत देगा कि फिल्म ने शुरुआती दर्शकों के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। अगर गुरुवार को फिल्म ₹60 करोड़ के आसपास रहती है तो पहले दो दिनों में इसका भारत नेट कारोबार लगभग ₹160 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

शुक्रवार से फिर तेज हो सकती है रफ्तार

‘टॉक्सिक’ के लिए शुक्रवार सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होगा। बुधवार की रिलीज होने के कारण फिल्म को गुरुवार के बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार का पूरा सप्ताहांत मिलेगा। यानी शुक्रवार से कामकाजी दर्शकों और सप्ताहांत में फिल्म देखने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। यहां फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होगी।

यदि पहले दो दिनों में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा स्थिर रहती है और यश के प्रशंसक सिनेमाघरों में लगातार पहुंचते हैं तो शुक्रवार को कारोबार में दोबारा वृद्धि देखी जा सकती है। A-रेटेड फिल्मों के मामले में ‘एनिमल’ का प्रदर्शन यह बता चुका है कि शुरुआती उत्साह के बाद भी यदि दर्शक फिल्म को स्वीकार कर लेते हैं तो सप्ताहांत में कारोबार बढ़ सकता है। ‘धुरंधर’ ने भी अपने शुरुआती दिनों में सप्ताहांत की ओर बढ़ते हुए कारोबार में मजबूती दिखाई थी। हालांकि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज परिस्थितियां अलग हैं और दोनों फिल्मों के आंकड़ों की सीधी तुलना करना उचित नहीं होगा। विश्लेषकों का अनुमान है कि शुक्रवार को ‘टॉक्सिक’ ₹65 से ₹70 करोड़ के बीच कारोबार कर सकती है। अगर यह अनुमान सही बैठता है तो शुक्रवार की समाप्ति तक फिल्म का तीन दिन का भारत नेट कारोबार लगभग ₹230 करोड़ हो जाएगा।

शनिवार को ₹80 करोड़ के पार जाने की उम्मीद

शनिवार ‘टॉक्सिक’ के लिए एक और बड़ा दिन हो सकता है। शुक्रवार को यदि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में बनाए रखने में सफल रहती है तो शनिवार को ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। यश की स्टार पावर इस चरण में फिल्म के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकती है। फिल्म की रिलीज से पहले जिस तरह की एडवांस बुकिंग देखने को मिली, उससे यह स्पष्ट था कि यश के प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग फिल्म को शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों तक ले जाने के लिए तैयार है।

हालांकि सिर्फ फैन बेस के सहारे लंबे समय तक बड़ी कमाई करना आसान नहीं होता। शनिवार को आम दर्शकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण होगी। यदि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को फिल्म के टिकटों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होती है तो ₹80 करोड़ का आंकड़ा पार करना संभव हो सकता है। यदि यह आंकड़ा सामने आता है तो चार दिनों में फिल्म का भारत नेट कारोबार करीब ₹310 करोड़ हो जाएगा।

रविवार को हो सकती है सबसे बड़ी कमाई

रविवार ‘टॉक्सिक’ के पहले सप्ताहांत का सबसे बड़ा दिन बन सकता है। बुधवार से शुरू हुए इस पांच दिन के लंबे शुरुआती दौर में रविवार को दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। यदि शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी तो रविवार को परिवार और समूह में फिल्म देखने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। यही वजह है कि रविवार के आंकड़े को लेकर उम्मीदें काफी बड़ी हैं। अनुमान है कि रविवार को ‘टॉक्सिक’ ₹90 से ₹100 करोड़ के बीच कारोबार कर सकती है। मजबूत स्थिति में यह फिल्म एक बार फिर ₹100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो पांच दिनों में फिल्म का भारत नेट कारोबार लगभग ₹400 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

पांच दिनों में ₹400 करोड़ का कारोबार!

अब पांचों दिनों के संभावित कारोबार को एक साथ रखें तो तस्वीर बेहद बड़ी दिखाई देती है। पहले दिन ‘Toxic’ ने ₹101.10 करोड़ का कारोबार किया है।

इसके बाद अनुमान है—

Day 2 — ₹60 करोड़
Day 3 — ₹70 करोड़
Day 4 — ₹80 करोड़
Day 5 — ₹90 करोड़

इस तरह पांच दिनों में फिल्म का संभावित भारत नेट कारोबार करीब ₹400 करोड़ तक पहुंच सकता है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि ₹400 करोड़ कोई आधिकारिक बॉक्स ऑफिस आंकड़ा नहीं है। यह पहले दिन के वास्तविक कारोबार, एडवांस बुकिंग, रिलीज के शुरुआती रुझान, यश की स्टार पावर और पांच दिनों के लंबे शुरुआती दौर को ध्यान में रखकर लगाया गया अनुमान है।

₹400 करोड़ का आंकड़ा क्यों महत्वपूर्ण है?

अगर ‘टॉक्सिक’ पांच दिनों में ₹400 करोड़ से ऊपर पहुंच जाती है तो इसका मतलब होगा कि फिल्म ने पहले सप्ताह के शुरुआती दौर में ही अपनी लागत वसूलने की दिशा में जबरदस्त गति पकड़ ली है। इसके बाद सोमवार से कारोबार में सामान्य गिरावट आने के बावजूद फिल्म के पास ₹500 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार होगा। यदि फिल्म पांच दिनों में ₹400 करोड़ के ऊपर पहुंचती है तो ₹500 करोड़ का आंकड़ा उसके लिए एक वास्तविक लक्ष्य बन जाएगा। अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया अनुमान से बेहतर रही और शनिवार-रविवार को सिनेमाघरों में अपेक्षा से अधिक भीड़ पहुंची तो पांच दिन का कारोबार ₹425 करोड़ के ऊपर भी जा सकता है। इसके विपरीत अगर गुरुवार और शुक्रवार को कारोबार में तेज गिरावट आती है तो यह अनुमान नीचे भी जा सकता है।

असली चुनौती अब वर्ड ऑफ माउथ की

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन वह हासिल कर लिया है जिसके लिए ज्यादातर फिल्में अपने पूरे शुरुआती सप्ताह में संघर्ष करती हैं। ₹101.10 करोड़ की भारत नेट ओपनिंग अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है। लेकिन बड़ी ओपनिंग के बाद कारोबार को बनाए रखना हमेशा बड़ी चुनौती होती है। फिल्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि पहले दिन सिनेमाघरों तक पहुंचे दर्शक बाहर निकलकर इसे किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।और जो प्रतिक्रिया सामने आई है वह मिलीजुली है लेकिन फिर भी पॉजिटिव है। दर्शकों को यश का एक्शन, उनका किरदार और फिल्म की भव्यता ने खासा प्रभावित किया है। इस सकारात्मकता के चलते अगले चार दिनों में फिल्म की कमाई को बड़ा सहारा मिल सकता है।

वहीं अगर कहानी और लंबाई को लेकर उठ रही आपत्तियां तेजी से बढ़ती हैं तो पहले दिन की असाधारण कमाई को दोहराना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि गुरुवार का कारोबार इस फिल्म के लिए सिर्फ दूसरा दिन नहीं होगा, बल्कि अगले पूरे सप्ताह की दिशा तय करने वाला दिन भी होगा।

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब