कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के कलाकार दर्शकों में काफी फेमस है। हालाकि, समय के साथ इस शो में कई नए सितारे जुड़े तो कई पुराने कलाकारों ने इसे अलविदा भी कह दिया। इन्हीं में से एक नाम निधि भानुशाली का भी है। लेकिन आए दिन वो अपनी तस्वीरों से लोगों को हैरान करे रहती हैं। बेशक उन्हें शो छोड़े हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी निधि किसी न किसी कारण खबरों में छाई रहती हैं। निधि अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर देती हैं।














