न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन, लिखा भावुक नोट, ‘इंडियन 2’ को इसलिए मिला लीगल नोटिस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में सालों तक ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाने वाले एक्टर व कवि शैलेश लोढ़ा के पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 8:02:05

2 News : TMKOC फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन, लिखा भावुक नोट, ‘इंडियन 2’ को इसलिए मिला लीगल नोटिस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में सालों तक ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाने वाले एक्टर व कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का आज गुरुवार (29 अगस्त) को जोधपुर में निधन हो गया। वे पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। श्याम वरिष्ठ समाजसेवी थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सिवांची गेट श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शैलेश काफी समय से पिता की सेवा में लगे हुए थे। श्याम के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई।

उनकी प्रेरणा और सीख से ही शैलेश ने कविता लिखने की शुरुआत की थी। शैलेश की पिता पर लिखी गई कविता देशभर में चर्चित है। पिता की मौत से शैलेश का दिल भर गया है। शैलेश ने भारी मन से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की और लिखा, जो भी हूं...आप की परछाई हूं....आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया.....पापा ने देह त्याग दी....

आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता....एक बार फिर से कह दीजिए ना...बबलू।” उल्लेखनीय है कि साल 2022 में शैलेश ने अचानक TMKOC छोड़ दिया। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि निर्माता असित मोदी के खराब व्यवहार की वजह से शैलेश ने शो से किनारा किया था।

सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। 250 करोड़ में बनी फिल्म दुनियाभर से 150 करोड़ भी नहीं कमा सकी। ऐसे में फिल्म को बहुत जल्दी OTT पर रिलीज कर दिया गया। अब इस पर ‘इंडियन 2’ के मेकर्स को Multiplex Association of India ने लीगल नोटिस भेजा है।

रिलीज होने के 4 हफ्ते बाद ही ‘इंडियन 2’ के तेलुगु और तमिल वर्जन को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया। इसके दो हफ्ते बाद हिंदी वर्जन भी दर्शकों के लिए उपलब्ध हो गया। यह नियमों के खिलाफ है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘इंडियन 2’ के मेकर्स पर OTT रिलीज के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। MAI ने हिंदी फिल्म रिलीज के कुछ रूल बनाए हैं। इसके तहत प्रोड्यूसर्स को थिएटर में फिल्म आने के 8 हफ्ते बाद ही उसे OTT पर रिलीज करना होगा।

जो इसे फॉलो नहीं करता है, उसकी फिल्म को 3 बड़ी नेशनल चेन्स PVR, Inox और Cinepolis में रिलीज करने नहीं दिया जाएगा। हिसाब से फिल्म 6 सितंबर को OTT पर रिलीज होनी चाहिए थी, इससे पहले नहीं। MAI का कहना है कि यदि एक प्रोड्यूसर को इसकी छूट दी जाएगी, तो दूसरे भी ऐसा ही करेंगे। लीगल नोटिस भेजकर एक उदाहरण सेट करने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री