न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC के फैंस को झटका, यह एक्टर छोड़ रहा शो, शाहिद की पत्नी मीरा ने 7 साल बाद मांगी माफी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है, जिसका नाम सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह शो 16 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 7:51:01

2 News : TMKOC के फैंस को झटका, यह एक्टर छोड़ रहा शो, शाहिद की पत्नी मीरा ने 7 साल बाद मांगी माफी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है, जिसका नाम सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह शो 16 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। TMKOC एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा है, जिससे हर कोई जुड़ा हुआ है। इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बना रखी है। हालांकि इसे जुड़े कुछ कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कुछ ने किसी न किसी कारण से शो छोड़ दिया। इससे फैंस काफी आहत होते हैं और अब सामने आ रही एक और खबर उनका दिल तोड़ देगी।

अब कहा जा रहा है कि सीरियल में डॉक्टर हाथी के बेटे गोली का किरदार निभा रहे एक्टर कुश शाह ने भी शो छोड़ दिया है। हाल ही में एक फैन ने कुश के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। फैन ने बताया कि वह कुश से न्यूयॉर्क मे मिला। कुश ने बताया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है और न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। हालांकि इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उस फैन ने पोस्ट डिलीट कर दी।

अभी तक न तो कुश और न ही शो के मेकर्स ने इस बारे में कोई बयान दिया है। फैंस को कुश से बहुत लगाव हो गया था और वे नहीं चाहते कि एक्टर यह शो छोड़कर जाएं। उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। कुश ‘टप्पू सेना’ का अभिन्न अंग हैं। वे शुरुआत से इस शो का हिस्सा हैं। अगर कुश यह शो छोड़ते हैं तो देखना है कि उनकी जगह कौन लेता है। कुश से पहले ‘टप्पू’ और ‘सोनू’ का किरदार निभाने वाले एक्टर भी यह शो छोड़ चुके हैं।

tmkoc,kush shah,actor kush shah,taarak mehta ka ooltah chashmah,kush tmkoc,tappu sena,doctor hathi,Mira Rajput,shahid kapoor,mira shahid

मीरा राजपूत ने महिलाओं को लेकर कर दी थी अपमानजनक टिप्पणी

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में काम नहीं करती लेकिन वह काफी लोकप्रिय हैं। मीरा कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन खुद और परिवार से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। मीरा फिलहाल माफी मांगने के कारण चर्चाओं में हैं। मीरा ने साल 2017 में कामकाजी महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

उन्होंने बच्चों की तुलना 'पप्पी' से करते हुए कहा था कि, उनकी बेटी "पप्पी" नहीं है और आश्चर्य की बात है अगर महिलाएं अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता सकती तो वो बच्चे क्यों पैदा करना चाहेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस टिप्पणी के 7 साल बाद अब मीरा ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने शायद कुछ ऐसा कहकर अपना काम किया। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी उससे सहमत हूं। मुझे लगता है कि मैं उससे बहुत आगे निकल आई हूं।

मैं समझ सकती हूं कि मेरी टिप्पणियों को क्यों अच्छी तरह से नहीं लिया गया। मुझे लगता है कि मैं एक कमजोर स्थिति में थी। मुझे लगता है कि मैं बस अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थी कि मेरी पसंद भी ठीक है। मीरा ने जो कुछ भी कहा उसके लिए खेद जताया है। गौरतलब है कि मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शाहिद के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क