न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC के ‘सोढ़ी’ ने घर छोड़ने पर पहली बार दी रिएक्शन, अमीषा के आरोप पर ऐसा बोलीं ईशा देओल

सब टीवी पर 16 साल से भी ज्यादा समय से चल रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह हाल ही कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 7:30:37

2 News : TMKOC के ‘सोढ़ी’ ने घर छोड़ने पर पहली बार दी रिएक्शन, अमीषा के आरोप पर ऐसा बोलीं ईशा देओल

सब टीवी पर 16 साल से भी ज्यादा समय से चल रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह हाल ही कई दिनों तक लापता रहे। इस कारण उनके घरवालों के साथ तमाम फैंस व साथी कलाकार काफी परेशान रहे। हालांकि 26 दिन बाद वे घर लौट आए। गुरुचरण ने अब एक इंटरव्यू में पहली बार घर छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी। गुरुचरण ने कहा कि मैं इस बारे में जल्द ही आप लोगों को बताऊंगा। वो क्या वजह है, जिसने मुझे अकेले जाने पर मजबूर किया, वो जल्द बताऊंगा।

बस मुझे थोड़ा सा वक्त दीजिए। अभी मुझे कुछ लीगल फॉर्मलिटीज पूरी करनी हैं, कुछ बता नहीं सकता। एक बार वो हो जाए तो मैं सबसे आराम से बात करूंगा इस बारे में। चुनाव की वजह से मेरा काम अटक गया है। कोर्ट से जुड़ी कुछ चीजों पर काम बाकी है। गुरुचरण ने अपनी तबीयत के बारे में कहा कि कुछ दिन पहले मेरे सिर में अचानक तेज दर्द उठा था, पर अब मैं ठीक हूं।

अब मेरे साथ धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है। बता दें कि गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता थे। वे हाल ही में अपने दिल्ली स्थित घर वापस आ गए। गुरुचरण TMKOC की साल 2008 में शुरुआत से इससे जुड़ गए थे। उन्होंने साल 2013 में इसे छोड़ दिया, लेकिन अगले साल वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने 2020 में फिर से शो छोड़ दिया।

taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,gurucharan singh,roshan singh sodhi,gurucharan missing,esha deol,ameesha patel,esha ameesha

ईशा देओल ने पूछा, क्या अमीषा पटेल को वाकई ऐसा लगता है?

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (48) पिछले साल ‘गदर 2’ फिल्म के बाद एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। फिल्म सुपरहिट रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। बता दें एक समय था जब अमीषा टॉप एक्ट्रेस की दौड़ में शामिल थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका चमक खोने लगी। अमीषा ने करिअर में ढलान के लिए अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल जैसे स्टार किड्स को जिम्मेदार ठहराया था।

एक इंटरव्यू में अमीषा ने कहा था कि कई फिल्मों में स्टारकिड्स के चलते उनके रोल छीने गए थे। अब इस बात पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल (42) ने रिएक्शन दी है। उन्हें अमीषा की ये बात काफी शॉकिंग लगी। ईशा ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में कहा कि क्या अमीषा को वाकई ऐसा लगता है? इस पर मेरे विचार बहुत अलग हैं। मुझे लगता है कि हम सभी अपने-अपने काम में बहुत बिजी थे।

उस समय कई एक्ट्रेस से मेरी अच्छी दोस्ती थीं, और जहां तक मेरी जानकारी है, किसी ने किसी की भूमिका नहीं छीनी। हर कोई अपने-अपने काम में बहुत व्यस्त और खुश था। उस समय लड़के, लड़कियां... हर कोई बहुत मिलनसार था... बहुत गर्मजोशी से भरे लोग थे। वो सच में अच्छा टाइम था। मुझे लगता है कि हम सभी बहुत काम कर रहे थे...ऐसा नहीं है कि हममें से कोई भी बिना काम के बैठा था।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष