न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बदमाशों के चंगुल से बमुश्किल बची थीं यह एक्ट्रेस, इस एक्टर के बर्थडे पर जारी किया फिल्म का पोस्टर

हाल ही रिलीज हुई वेब सीरीज 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' के लिए एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उन्होंने ‘बिंदी जैन’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 12:47:52

2 News : बदमाशों के चंगुल से बमुश्किल बची थीं यह एक्ट्रेस, इस एक्टर के बर्थडे पर जारी किया फिल्म का पोस्टर

हाल ही रिलीज हुई वेब सीरीज 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' के लिए एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उन्होंने ‘बिंदी जैन’ का किरदार निभाया है और वह एक्टर मानव कौल के अपोजिट हैं। तिलोत्तमा 'दिल्ली क्राइम', 'द नाइट मैनेजर' और 'लस्ट स्टोरीज 2' सहित कई बेहतरीन सीरीज में काम कर चुकी हैं। अब तिलोत्तमा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा दर्दनाक किस्सा शेयर किया है। तिलोत्तमा ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में उनके साथ दिल्ली में जो छेड़छाड़ हुई थी उसे याद किया।

तिलोत्तमा ने कहा कि आज भी जब मुझे अश्लील घटना की याद आती है तो मैं परेशान हो जाती हूं। इसे याद कर या फिर इसके बारे में बात करके मैं डर जाती हूं। मैं सर्दियों की शाम को बस का इंतजार कर रही थी, जब कोई बस नहीं रुक रही थी और अंधेरा हो रहा था। तब अचानक एक कार आकर रुकी और उसमें से 6 आदमी उतरे। इसलिए खुद को बचाने के लिए मैं उनसे दूर भागने लगी। इसके बाद मैं सड़क के बीचोंबीच आकर लिफ्ट मांगने लगी और तभी एक गाड़ी रुकी, जिस पर मेडिकल साइन जैसा कुछ बना था।

ऐसे में मुझे लगा कि मैं सैफ रहूंगी और कार की फ्रंट सीट पर बैठ गईं। इसके बाद कार वाले शख्स ने अपनी पैंट की जिप खोली और मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने उससे बचने के लिए अपना हाथ झटकते हुए जोर से पीछे खींचा। वह शख्स अचानक से सकपका गया। उसने गाड़ी रोकी और मुझे उतरने के लिए बोला। इस घटना के बाद मैं घर नहीं गईं क्योंकि नहीं चाहती थीं कि मां-बाप परेशान हों। मैं एक सहेली के घर चली गईं।

साउथ इंडियन स्टार धनुष हुए 41 साल के, ‘कुबेर’ फिल्म से लुक आया सामने

साउथ सुपरस्टार और डायरेक्टर धनुष आज रविवार (28 जुलाई) को 41 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ‘कुबेर’ मेकर्स ने फिल्म से धनुष का नया पोस्टर जारी करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर धनुष का नया पोस्टर रिलीज करने के साथ कैप्शन में लिखा, “धनुष सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शेखर कम्मुला के कुबेर में और भी बेहतरीन परफॉर्मेंस और यादगार पल देखने को मिलेंगे।”

पोस्टर में धनुष का मासूम चेहरा दिखाया गया है। बदन पर फटा और गंदा कपड़ा, लंबी दाढ़ी-मूंछ में धनुष की गरीबी साफ दिखाई दे रही है। धनुष फिल्म में एक ऐसी पर्सनलिटी को रिप्रजेंट करेंगे, जो गरीबी और समस्याओं से जूझ रहा है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म से ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक शेयर किया था। वीडियो में वह एक गड्ढे से एक बैग निकालती है, जो नोटो से भरा रहता है। 'कुबेर' के डायरेक्टर शेखर कम्मुला हैं। इसमें नागार्जुन की भी मुख्य भूमिका है।

फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया जा रहा है। धनुष की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत से धूमधाम से शादी रचाई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। जनवरी 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने अनाउंस किया कि वे अलग हो रहे हैं और उनका तलाक हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री