न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर टीकू तलसानिया को नहीं मिल रहा काम, अपना दर्द किया बयां

टीकू तलसानिया एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने छोटे और बड़े पर्दे दोनों पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। टीवी की दुनिया से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 10:36:30

250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर टीकू तलसानिया को नहीं मिल रहा काम, अपना दर्द किया बयां

टीकू तलसानिया एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने छोटे और बड़े पर्दे दोनों पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। टीवी की दुनिया से करिअर शुरू करने वाले टीकू ने सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी है। टीकू ने ज्यादातर रोल कॉमेडियन के निभाए हैं। उनकी भाव-भंगिमाएं और बोलने का स्टाइल उन्हें विशेष बनाती है। 69 साल के टीकू 35 साल के करिअर में कई सीरियल और 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि खूब नाम कमाने के बावजूद आज टीकू को काम नहीं मिल रहा है।

टीकू ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया। टीकू ने कहा कि मैं इन दिनों आंशिक रूप से बेरोजगार हूं। बॉलीवुड फिल्मों का वो दौर चला गया जब फॉर्मूला फिल्में बना करती थीं। दो गाने, थोड़ा डांस और थोड़ी कहानी के फॉर्मूले को बनाकर फिल्म हो जाती थी लेकिन अब बॉलीवुड अलग दौर में पहुंच गया है। अब फिल्में कहानी के आधार पर बनाई जाती हैं। अगर आप कहानी के किसी अहम किरदार को नहीं निभाते हैं तो काम मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मुझे बेसब्री से काम मिलने का इंतजार है। हालांकि मैं घर पर बेकार नहीं बैठा, बल्कि हरसंभव तरीके से काम पाने की कोशिश कर रहा हूं, चाहे इसके लिए ऑडिशन देने पड़े या एजेंट के जरिए या मेकर्ल को फीलर्स भेजकर। मेरे पास एक एजेंट है, एक टीम है जो स्क्रिप्ट और नाटकों की तलाश में है। उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया और अगर मुझे ऑडिशन के लिए जाना पड़ा तो मैं ऑडिशन के लिए जाऊंगा।

tiku talsania,actor tiku talsania,tiku tv serials,tiku films,tiku acting,tiku audition,comedian tiku talsania

टीकू ने साल 1984 में सीरियल 'ये जो है जिंदगी' से शुरू की थी एक्टिंग की पारी

टीकू ने आगे कहा कि समय के साथ चीजें बदल गई हैं, लेकिन धैर्य रखने की जरूरत है। मैं लोगों के मुझे कॉल करने का इंतजार कर रहा हूं। इसके अलावा मैं यह महसूस करा रहा हूं कि मैं एक एक्टर हूं जो काम की तलाश में है। इसलिए अगर कोई सूटेबल रोल है तो मैं उसे करना पसंद करूंगा। हमारा नजरिया इसी तरह का है। टीकू हाल ही में गुजराती भाषा की फिल्म का प्रमोशन करते दिखे थे।

बता दें कि टीकू ने साल 1984 में टीवी पर प्रसारित सीरियल 'ये जो है जिंदगी' के जरिए एक्टिंग में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'प्यार के दो बोल' साल 1986 में आई। टीकू को हम हैं राही प्यार के (1993), अंदाज अपना अपना (1994), कुली नंबर 1 (1995), राजा हिंदुस्तानी (1996), जुड़वा (1997), बड़े मियां छोटे मियां (1998) जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। टीकू को आखिरी बार पिछले साल रोहित शेट्टी की ‘कॉमेडी सर्कस’ मूवी में देखा गया था। टीकू की बेटी शिखा तलसानिया भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार