न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ में टाइगर की एंट्री, अजय ने शेयर की 3 Photos, जानें-OTT पर कब आएगी ‘ड्रीम गर्ल 2’

एक्टर टाइगर श्रॉफ मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को इसका ऑफिशियल ऐलान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 1:03:40

2 News : ‘सिंघम अगेन’ में टाइगर की एंट्री, अजय ने शेयर की 3 Photos, जानें-OTT पर कब आएगी ‘ड्रीम गर्ल 2’

एक्टर टाइगर श्रॉफ मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया। फिल्म से टाइगर का पहला लुक रिवील हो गया है, जो धांसू है। इसमें टाइगर एसीपी सत्या के रोल में दिखेंगे। इस कॉप सीरीज के लीड एक्टर अजय देवगन ने टाइगर की एक साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एसीपी सत्या के किरदार में नजर आ रहे हैं।

पहली फोटो में टाइगर हाथ में बंदूक लिए स्वैग से चलते दिख रहे हैं। उनके पीछे कार है और आग जल रही है। चश्मा लगाए टाइगर इस लुक में कार्गो पैंट और ब्लैक सैंडो पहने दिख रहे हैं जिस पर लिखा है-पुलिस। दूसरे लुक में टाइगर शर्टलेस हैं और सिर्फ पैंट पहनी है। दोनों हाथों में बंदूक है। बैकग्राउंड में पुलिस की कार और बम धमाकों से हवा में उठता धुएं का गुबार है। तीसरे लुक में टाइगर के चेहरे को फोकस किया गया है।

इसमें वो पुलिस की बेल्ट हाथ में पकड़कर पोज दे रहे हैं और धमाकेदार बैकग्राउंड है। अजय ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा-“दस्ता अब और मजबूत हो गया है, एसीपी सत्या का टीम में स्वागत है!” रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली फिल्म से दीपिका पादुकोण का लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार फिल्म में विलेन के रूप में अर्जुन कपूर दिखेंगे।

नेटफ्लिक्स ने आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर की यह घोषणा

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पोंस मिला। राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अब यह OTT रिलीज के लिए तैयार है। यह शुक्रवार (20 अक्टूबर) को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “आपके सभी सपने सच होने जा रहे हैं क्योंकि 2x जादू और माओसटी मनोरंजन के साथ ये ड्रीम गर्ल आ रही है! कल नेटफ्लिक्स पर #DreamGirl2 देखें!” फिल्म में अभिनेता परेश रावल, सीमा पाहवा, अन्नू कपूर, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह सहित कई बेहतरीन कलाकार भी थे। आयुष्मान के ‘पूजा’ वाले किरदार की काफी तारीफ हुई।

इस फिल्म का अच्छा-खासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ था। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान एक ठग की भूमिका निभाते हैं जो पूजा के रूप में क्रॉसड्रेसिंग करके अकेले पुरुषों के एक समूह को लुभाने की कोशिश करता है। इस फिल्म से पहले आयुष्मान की ‘एक्शन हीरो’, ‘डॉक्टरजी’, ‘अनेक’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार