न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर श्रॉफ ने दिखाई वर्कआउट सेशन की झलक, सनी ने शेयर किया बड़े भाई विक्की का मजेदार किस्सा

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर पिछले कई दिनों से काफी हल्ला मचा हुआ था। यह आखिरकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 7:17:40

2 News : टाइगर श्रॉफ ने दिखाई वर्कआउट सेशन की झलक, सनी ने शेयर किया बड़े भाई विक्की का मजेदार किस्सा

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर पिछले कई दिनों से काफी हल्ला मचा हुआ था। यह आखिरकार ईद (11 अप्रैल) पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और अब तक बहुत कम बिजनेस कर पाई है। इस बीच टाइगर ने आज रविवार (21 अप्रैल) को वर्कआउट रूटीन का एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर अपनी शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनके डोले-शोले देख युवा उनकी जैसी बॉडी बनाने का सपना देखते हैं। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन की एक झलक दिखाई। टाइगर ने पूरी तरह से काले रंग का एथलीजर पहना हुआ था, जबकि भारी डम्बल उठाते हुए बाइसेप्स दिखा रहे थे। वे युवाओं को कुछ गंभीर फिटनेस गोल्स दे रहे थे।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आधा (एक बाघ इमोजी के साथ) आधा (एक गोरिल्ला इमोजी के साथ) #nooffdays।” इस पर फैंस दनादन कमेंट कर रहे हैं। इस बीच टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू ने भी पोस्ट पर लिखा, “कोई छुट्टी का दिन नहीं।” टाइगर के पास अब रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कौशल बंधुओं ने जमाया रंग

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। शो के चौथे एपिसोड में शनिवार (20 अप्रैल) को कौशल बंधुओं ने जमकर धमाल मचाया। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कई मजेदार बातें बताईं। कपिल ने सनी से पूछा कि बड़े भाई विक्की की कोई कोई शर्मिंदा करने वाली स्टोरी है क्या?

तब सनी ने बताया कि विक्की को बचपन में एक अजीब आदत थी। सनी ने कहा कि सबको नींद में बोलने की आदत होती है, लेकिन विक्की को नींद में एक्टिंग करने की आदत थी। वो सिर्फ बोलता नहीं था बल्कि पूरा एक्ट करता था। कभी-कभी तो मैं ही कंफ्यूज हो जाता था कि ये सो रहा है या जग रहा है। एक दिन मैं सोने जा रहा था और विक्की मुझसे 35-40 मिनट पहले सो चुका था।

जब मैं गया तो ये नींद में बोल रहा था। हम एक ही रूम में सोते थे। अचानक ये उठा, अपना कंबल हटाया और बोलने लगा कि चेक कर...मुझे लगा क्या हो गया...फिर ये बोला कि मेरा पेपर पूरा हो गया है इसे चेक कर लो। मैंने भी बोल दिया की कॉपी चेक हो गई है। वो बहुत अच्छी है तुम्हें 100 में से 100 नंबर मिले हैं। अब सो जाओ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष