न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर ने रिलीज किया ‘गणपत’ का प्रोमो, इधर-सलमान ने फैंस के लिए शेयर किया ‘टाइगर 3’ का पोस्टर

एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी मच अवेटेड अपकमिंग मूवी 'गणपत' को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। टाइगर इसमें जबरदस्त एक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Oct 2023 12:57:20

2 News : टाइगर ने रिलीज किया ‘गणपत’ का प्रोमो, इधर-सलमान ने फैंस के लिए शेयर किया ‘टाइगर 3’ का पोस्टर

एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी मच अवेटेड अपकमिंग मूवी 'गणपत' को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। टाइगर इसमें जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगे। इस बीच आज बुधवार (18 अक्टूबर) को 'गणपत' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया। इसमें टाइगर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'गणपत' का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। टाइगर ने इसके कैप्शन में लिखा, “सिर्फ 2 दिन। यह 2 साल की यात्रा आखिरकार जीवंत हो गई। गणपत की दुनिया जल्द ही आपकी होगी।”

विकास बहल के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 'गणपत' के जरिये टाइगर और एक्ट्रेस कृति सेनन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। इससे पहले दोनों को साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' में साथ देखा गया था। यह उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। 'गणपत' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी खास रोल में नजर आएंगे।

ये फिल्म भविष्य पर आधारित है, जब AI हद से ज्यादा तरक्की कर लेगी। फिल्म में अमिताभ और टाइगर गरीबों के मसीहा हैं। वे गरीब लोगों के हक के लिए लड़ते हैं। फिल्म में धांसू वीएफएक्स और एक्शन सींस हैं। कृति भी एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

‘टाइगर 3’ को लेकर है जबरदस्त क्रेज, इस दिन रिलीज होगी यह मच अवेटेड फिल्म

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' लंबे समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यूजर्स इसको लेकर काफी क्रेजी हैं। वे इससे जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार रहते हैं। जैसे ही कुछ अपडेट आता है वह तुरंत वायरल हो जाता है। फैंस के बीच सलमान की हस्ती ही कुछ ऐसी है। ‘टाइगर 3’ के लिए सलमान को बेशुमार प्यार मिल रहा है।

अब सलमान ने आज बुधवार (18 अक्टूबर) को कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसमें सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी तीनों स्टार नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “इतना सार प्यार दिया आपने, तो नया पोस्टर रिलीज करना बनता है। टाइगर 3 इस दिवाली 12 नवंबर, रविवार को थिएटर में आएगी। काउंटडाउन शुरू कर दो। यह हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।”

इसमें इमरान विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है, वहीं आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के निर्माता हैं। इसमें शाहरुख खान का कैमियो होगा। इससे पहले हाल ही रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को लेकर मिली प्रतिक्रिया से सलमान और कैटरीना अभिभूत हो गए थे। दोनों ने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार