न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर श्रॉफ ने कहा, मेरी एक ही दिशा है लाइफ में..., BMCM और ‘मैदान’ को लेकर आई बड़ी अपडेट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी एक बार फिर लाइमलाइट में है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 7:37:17

2 News : टाइगर श्रॉफ ने कहा, मेरी एक ही दिशा है लाइफ में..., BMCM और ‘मैदान’ को लेकर आई बड़ी अपडेट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी एक बार फिर लाइमलाइट में है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स उनके पैचअप को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। उनका मानना है कि यह प्यारा कपल वापस साथ हो गया है। हालांकि अभी तक दिशा और टाइगर में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। पैचअप की खबरें तब से फैल रही हैं जब इन दोनों को एक इवेंट में बात करते हुए देखा गया। साथ ही दिशा, टाइगर और अक्षय कुमार के साथ होली खेलती हुई नजर आई थीं।

इसके बाद अक्षय ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टाइगर को सलाह देते हुए कहा था कि जिंदगी में एक ही दिशा में रहना। ये सुनकर वहां सभी लोग हंस पड़े थे और टाइगर शरमा रहे थे। इस बीच टाइगर से टाइम्स नाऊ के एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि “क्या आप सिंगल हो? आपकी लाइफ किस दिशा में जा रही है?”

टाइगर ने इसका जवाब घुमाकर ही दिया। उन्होंने कहा, “मेरी एक ही दिशा है लाइफ में। हां और वो है मेरा काम।” फिल्मी दीवानों को बता दें कि टाइगर-दिशा को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और फिर साल 2023 में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई। दोनों में से किसी ने इस बारे में सफाई नहीं दी और फिर रणवीर अलाहबादिया के साथ इंटरव्यू में टाइगर ने कहा कि वो जिंदगी में सिर्फ एक ही बार रिलेशनशिप में रहे हैं।

tiger shroff,disha patani,tiger disha,actor tiger shroff,actress disha patani,Akshay Kumar,bade miyan chote miyan,bmcm,maidaan,ajay kumar

BMCM और ‘मैदान’ अब 10 अप्रैल के बजाय इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले ये दोनों फिल्में 10 अप्रैल को रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन अब इन्हें पोस्टपोन कर एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यानी फैंस 11 अप्रैल से इनका मजा उठा सकेंगे। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार BMCM 11 अप्रैल को ईद के दिन थिएटर में उतारी जाएगी।

इसका रन टाइम भी घटा दिया गया है। पहले ये फिल्म 2 घंटे 36 मिनट की थी, लेकिन अब रन टाइम में 7-8 मिनट कम कर दिए गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब BMCM व ‘मैदान’ 11 अप्रैल को रिलीज की जाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ये फैसला ईद के मद्देनजर किया है। हालांकि अब तक दोनों फिल्मों के मेकर्स की तरफ से डेट्स बदलने पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी BMCM 350 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार की गई है। दूसरी ओर, ‘मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। सैयद अब्दुल रहीम 1952 से 1962 तक भारतीय टीम के कोच रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष