न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर सहित इन कलाकारों को नहीं मिला है BMCM का भुगतान, पंकज ने इनके आरोप पर दिया जवाब

दिग्गज फिल्ममेकर वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट्स इन दिनों मुसीबतों में फंसा हुआ है। प्रोडक्शन हाउस को लेकर लगातार एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 8:18:32

2 News : टाइगर सहित इन कलाकारों को नहीं मिला है BMCM का भुगतान, पंकज ने इनके आरोप पर दिया जवाब

दिग्गज फिल्ममेकर वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट्स इन दिनों मुसीबतों में फंसा हुआ है। प्रोडक्शन हाउस को लेकर लगातार एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रोडक्शन हाउस के क्रू मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें उनका बकाया पैसा नहीं मिला है। अब ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी साल ईद (11 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम करने वाले स्टार्स को भी उनका पेमेंट नहीं मिला है।

इस लिस्ट में एक्टर टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर के नाम शामिल हैं। बड़े बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से दम तोड़ दिया था। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि टाइगर को उनका भुगतान अभी तक नहीं मिला है। टाइगर ने पैसे नहीं मिलने की बात पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि जब से उन्हें पता चला है कि फिल्म से जुड़े स्टाफ और क्रू को उनका पैसा नहीं मिला है तो वो चाहते हैं कि उनका पेमेंट जल्द से जल्द क्लीयर किया जाए।

टाइगर के नजदीकी सूत्र ने बताया कि अभी तक BMCM के किसी भी एक्टर को उनका पेमेंट नहीं मिला है। कई बार दरख्वास्त करने के बावजूद प्रोडक्शन हाउस ने उनकी बात अनसुनी कर दी। सभी एक्टर्स ने प्रमोशन किया था ताकि फिल्म को कोई नुकसान नहीं हो, लेकिन अभी तक उन्हें पेमेंट नहीं दिया गया है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि वासु उनकी 3 फिल्मों ‘मिशन रानीगंज’, ‘गणपथ’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम करने वाले क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपए बकाया है। हमने पूजा एंटरटेनमेंट को कई लेटर लिखे कि वो क्रू मेंबर्स का पेमेंट कर दें, लेकिन वो सिर्फ समय मांग रहे हैं।

tiger shroff,actor tiger shroff,sonakshi sinha,alaya f,manushi chhillar,Akshay Kumar,bade miyan chote miyan,bmcm,vashu bhagnani,pooja entertainments,pankaj jha,pankaj tripathi,panchayat web series

‘पंचायत’ फेम एक्टर पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी पर लगाया था ये आरोप

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज झा ने हाल ही में एक्टर पंकज त्रिपाठी पर तंज कसा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लोग अपने स्ट्रगल को भी कैश करने के साथ उसे ग्लैमराइज करने की कोशिश करते हैं। अब पंकज ने इसका जवाब दिया है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम पंकज त्रिपाठी ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने कभी भी अपने स्ट्रगल को रोमांटिसाइज्ड नहीं किया।

हां, ये जरूर बताया है कि जब मैं काम की तलाश में था तो मेरी पत्नी कमाती थी। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अपनी कमर पर गमछा बांधूंगा और अंधेरी स्टेशन के बाहर सोऊंगा। जब हम मुंबई आए तो मेरी लाइफ अच्छी खासी खुशहाल थी, मैंने कभी भी इसे ग्लैमराइज करने या सहानुभूति पाने की कोशिश नहीं की।

कोई भी एक्टर हो उसे अकेले ही अपनी जर्नी पूरी करनी होती है। अपनी लड़ाई हम खुद ही लड़ते हैं। जब आप इन स्टोरी को पढ़ेंगे या सुनेंगे तो कुछ लोग इंस्पायर हो सकते हैं। और यदि वे ऐसा नहीं भी करते, तो भी यह कोई इश्यू नहीं है। किसी को भी अपनी लाइफ अपनी मर्जी से जीना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क