न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर-दिशा फिर दिखे साथ, अक्षय के घर खेला वॉलीबॉल मैच, क्रिसमस की तैयारी में जुटीं परिणीति

बॉलीवुड में कई हीरो-हीरोईनों में नजदीकियां बढ़ जाती हैं। फैंस ऐसे प्यारे कपल को देख काफी खुश होते हैं और चाहते हैं कि उनमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 7:34:04

2 News : टाइगर-दिशा फिर दिखे साथ, अक्षय के घर खेला वॉलीबॉल मैच, क्रिसमस की तैयारी में जुटीं परिणीति

बॉलीवुड में कई हीरो-हीरोईनों में नजदीकियां बढ़ जाती हैं। फैंस ऐसे प्यारे कपल को देख काफी खुश होते हैं और चाहते हैं कि उनमें हमेशा सबकुछ सही चलता रहे। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता और जोड़ियां टूट जाती हैं, जिससे उन्हें चाहने वालों को धक्का लगता है। एक ऐसी ही लवेबल पेयर एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी था। उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब खबरें चलती थीं।

दोनों को कई जगह साथ स्पॉट किया जाता था, लेकिन बाद में न जाने क्या हुआ और उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। जहां दिशा अक्सर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखती हैं, वहीं टाइगर के भी रिलेशन में होने की चर्चा है। हाल ही दोनों काफी दिनों बाद साथ नजर आए। वे एक साथ वालीबॉल खेल रहे थे और इस मैच का आयोजन अक्षय कुमार ने किया था। अक्षय ने इसका एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसके कैप्शन में अक्षय ने लिखा, “प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत से ठीक पहले अपने बंगाल वॉरियर्स के साथ वालीबॉल का एक दोस्ताना खेल खेलने का मौका मिला। आप लोगों को अब तक लीग में चमकते हुए देखकर खुशी हुई। AamarWarriors पर गर्व है। जब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसमें शामिल हुए तो मजा दोगुना हो गया। गेस करो हम जीते या नहीं?”

गौरतलब है कि टाइगर और दिशा दोनों की अक्षय के साथ अच्छी बोंडिंग है। टाइगर अक्सर अक्षय के घर पर उनके साथ वालीबॉल खेलने जाते हैं। इनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। टाइगर और अक्षय पहली बार ‘छोटे मियां बड़े मियां’ फिल्म में साथ दिखेंगे। दूसरी ओर, दिशा जल्द ही अक्षय के साथ फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में स्क्रीन शेयर करेंगी।

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की होगी पहली क्रिसमस, इंस्टा स्टोरी पर दिखाई झलक

आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा से शादी करने के बाद ये परिणीति चोपड़ा की पहली क्रिसमस है। हालांकि अभी क्रिसमस में समय है, लेकिन परिणीति इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। परिणीति ने इसकी झलक अपनी इंस्टा स्टोरी में दिखाई है। परिणीति और राघव 24 सितंबर को उदयपुर (राजस्थान) में विवाह बंधन में बंधे थे। तब से ही परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

वह हर खास मौके से फैंस को फोटो या वीडियो के माध्यम से रूबरू कराती हैं। अब परिणीति में क्रिसमस के लिए भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज की सीरीज शेयर करते हुए अपने बबल्स, हार्ट और लाइट से डेकोरेट किए हुए खूबसूरत क्रिसमस ट्री की झलक दिखाई। परिणीति ने सांता क्लॉज विलेज की थीम वाले पार्क का सेटअप तैयार किया है। इसमें डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री और नकली स्नो भी है। इसके अलावा परिणीति ने कुछ और फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह घर को क्रिसमस ट्री सजा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे