न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दुनियाभर में गूंज रही ‘टाइगर 3’ की दहाड़, 3 दिन में कमाए इतने, सलमान ने बच्चों के साथ की मस्ती

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर मूवी ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई। मनीष शर्मा के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 12:22:57

2 News : दुनियाभर में गूंज रही ‘टाइगर 3’ की दहाड़, 3 दिन में कमाए इतने, सलमान ने बच्चों के साथ की मस्ती

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर मूवी ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और सिनेमाघरों में भीड़ देखकर यह जाहिर भी हो रहा है। हालांकि शुरुआती दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमी देखी गई।

इसने पहले दिन रविवार को 44.5 करोड़ और दूसरे दिन दिन सोमवार को 59 करोड़ रुपए कमाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार (14 नवंबर) को कमाई का आंकड़ा 42.50 करोड़ रुपए रहा। इस तरह से यह फिल्म भारत में अब तक 146 करोड़ रुपए कमा चुकी है। आज बुधवार को वनडे विश्व कप में टीम इंडिया मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर लेगी। माना जा रहा है कि इस वजह से ‘टाइगर 3’ की कमाई पर असर पड़ेगा।

इस बीच फिल्म ने विदेशों में 54 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इस हिसाब से वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म 200 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का दमदार कैमियो है। रिद्धी डोगरा ने भी अहम भूमिका अदा की है। बता दें, 'टाइगर 3' सलमान की 17वीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है।

चिल्ड्रंस डे पर सलमान ने बच्चों के लिए थिएटर में रखा ‘टाइगर 3’ का शो

सलमान खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे के खास मौके पर बच्चों के साथ बच्चे बनकर खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल सलमान ने मुंबई के एक थिएटर में बच्चों के लिए 'टाइगर 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इतना ही नहीं सलमान खुद इस थिएटर में गए और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया। इस दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं, जो इस वक्त फैंस को खुशी दे रहे हैं।

वीडियो में सलमान बच्चों के लाथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान के चेहरे पर बच्चों के साथ होने की खुशी साफ झलक रही है। दूसरे वीडियो में सलमान बच्चों से हाथ मिलाते उनके साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान को बच्चों के साथ खेलना काफी पसंद है। वे अपनी बहनों अर्पिता और अलवीरा के बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। सलमान उनके साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे